• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड से आए मेधावी छात्र-छात्राओं के दल से सीएम योगी ने की मुलाकात

Writer D by Writer D
17/12/2022
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, लखनऊ
0
cm yogi

CM Yogi met a group of meritorious students from Uttarakhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को अपने आवास पर उत्तराखंड से आए मेधावी छात्र छात्राओं के एक दल से मुलाकात की। देव प्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के 60 छात्र छात्राओं और 16 शिक्षकों का दल इस समय भारत भ्रमण शैक्षणिक दर्शन पर है। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों का ये दल लखनऊ के बाद अयोध्या और कानपुर भी जाएगा।

यात्रा को करें लिपिबद्ध: योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सभी मेधावी बच्चों और उनके शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि मेधावी बच्चों का ये दल शनिवार को लखनऊ, रविवार को अयोध्या और सोमवार को कानपुर का शैक्षणिक भ्रमण करेगा। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अपने शैक्षणिक भ्रमण को महज यात्रा भर ना रहने दें, इसे लिपिबद्ध जरूर करें। आप जहां भी जाएं, उसके बारे में लेख तैयार करें।

सीएम (CM Yogi) ने किया मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सभी बच्चों को लखनऊ में चिड़ियाघर और विधानसभा भवन देखने तथा मेट्रो रेल सेवा का अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ के चिड़ियाघर में उन्हें समृद्ध वन्यजीवन के दर्शन होंगे। इसके अलावा लखनऊ मेट्रो आधुनिक परिवहन की एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिससे आप सभी को परिचित होना चाहिए। सीएम ने बच्चों को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर, हनुमानगढ़ी और सरयू नदी के दर्शन करने को भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इस बात को सुनिश्चित किया जाए।

उत्तराखंड से है अटूट रिश्ता

सीएम योगी (CM Yogi)ने बच्चों से बातचीत के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अटूट रिश्तों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत वर्तमान उत्तराखंड के ही रहने वाले थे। इसके अलावा हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी भी उत्तराखंड के निवासी थे जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने बताया कि उनका भी जन्म उत्तराखंड में ही हुआ है और हाईस्कूल की शिक्षा उन्होंने टिहरी से प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को यूपी और उत्तराखंड के बीच की भौगोलिक विविधता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बिंदु है। शैक्षणिक यात्रा के दौरान आप सबको इसकी विशिष्ट विविधता के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री ने दल में शामिल सभी सदस्यों को ओडीओपी के उपहार भी भेंट किया।

सीएम (CM Yogi) से मिलकर खुश हुए विद्यार्थी

वहीं मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करके विद्यार्थियों का दल भी गदगद दिखाई दिया। बच्चों ने सीएम से कहा कि अब तक उन्होंने सिर्फ टीवी में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखा था। आज पहली बार उन्हें सामने से देखना अकल्पनीय अहसास है।

Tags: cm yogidevprayag newsLucknow News
Previous Post

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक, जवानों व जनता से माफी मांगेंः सीएम योगी

Next Post

शौर्य, पराक्रम व कीर्ति के लिए जाना जाता है पीएसी बलः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Next Post
CM Yogi

शौर्य, पराक्रम व कीर्ति के लिए जाना जाता है पीएसी बलः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी-महिंदा राजपक्षे

कोरोना काल में सफलतापूर्वक चुनाव कराने पर पीएम मोदी ने दी महिंदा राजपक्षे को बधाई

07/08/2020
England vs South Africa

सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर निकला कोविड-19 पॉजिटिव

19/11/2020
The entire family was found dead

खेत में दफन विवाहिता का शव निकाला

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version