• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024 : ’राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम’

Writer D by Writer D
06/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

’राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम’….., यूं तो रामचरित मानस की ये पंक्तियां महाकवि तुलसीदास ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी के लिए लिखीं थीं। पर मौजूदा समय में गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के बारे में ये भी शब्दशः यही कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। राम मंदिर आंदोलन में करीब एक सदी से जो लोग गोरक्षपीठ की केंद्रीय भूमिका से अवगत हैं, यकीनन इससे पूरी तरह सहमत भी होंगे।

राम मंदिर आंदोलन में अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नक्शेकदम पर चलते हुए, बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को राम की अयोध्या के लिए जब कुछ करने का मौका मिला तो उन्होंने वह कर दिखाया जो कल्पनातीत है। उनके प्रयासों से कभी उजाड़ और उदास सी दिखने वाली पुराणों के सप्तपुरियों में शुमार और राम की प्रिय ( उन्होंने खुद कहा है-अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ) अयोध्या और वहां के लोग अब खुश हैं। अयोध्या को सजाने संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार और योगी की प्रदेश सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है।

फिलहाल अयोध्या को केंद्र में रखकर 31 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कुछ पूरी हो चुकी हैं। कुछ पूरी होने को हैं। बड़ी परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाना है। जिस दिन ये काम धरातल पर उतर जाएंगे,उस दिन अयोध्या मुस्करा उठेगी। यहीं नहीं महायोजना के तहत अगले 10 वर्षों में करीब 85 हजार करोड़ रुपये के काम प्रस्तावित हैं। इनके पूरा होने पर खिलखिलाने के साथ चहक उठेगी अयोध्या। यकीनन तब इस बाबत संघर्ष करने वाली गोरक्षपीठ की दो पीढ़ियों की आत्मा भी बेहद खुश होगी। हो भी क्यों ना! उनके संघर्ष के सपनों को एक मुकाम मिलेगा। उस अपने को मंजिल तक पहुंचाने में अपने ही तीसरी पीढ़ी की केंद्रीय भूमिका के मद्देनजर तो और भी।

रामोत्सव 2024: 75 नए भवन स्वामियों को दिया गया पेइंग गेस्ट प्रणाम पत्र

बदली हुई भव्य और दिव्य अयोध्या में वह सब कुछ होगा या उससे अधिक भी होगा जो दुनिया के किसी भी, सबसे खूबसूरत धार्मिक पर्यटन स्थल में होने की परिकल्पना की जा सकती है। यही योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रतिबद्धता भी रही है। न जाने कितनी बार सार्वजनिक रूप से उन्होंने इसको कहा भी है। अब तो उनकी सोच उससे भी आगे की है। वह अयोध्या को देश और दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी (कल्चरल कैपिटल) के रूप में देखना चाहते हैं। ऐसी अयोध्या जो सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष का केंद्र हो।

स्मार्ट, सेफ, सोलर सिटी के रूप में विकसित अयोध्या, इससे संबद्ध करीब 1047 एकड़ और 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ग्रीन फील्ड सिटी मोदी और योगी (CM Yogi) के सपनों को मूर्त रूप देगी। इसका स्वरूप काफी हद तक जमीन पर दिखने लगा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक यह और साफ दिखेगा। बाकी के लिए 10 वर्ष की महायोजना और विजन 2047 के तहत होने वाले विकास कार्यों की प्रतिक्षा करिए।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandircm yogi
Previous Post

रामोत्सव 2024: 75 नए भवन स्वामियों को दिया गया पेइंग गेस्ट प्रणाम पत्र

Next Post

कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Urmila Patel
उत्तर प्रदेश

घूंघट की चौखट से आत्मनिर्भरता तक: उर्मिला ने बदली अपनी तकदीर, गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा: CM योगी

07/08/2026
Yogi government giving handlooms a new identity.
उत्तर प्रदेश

हथकरघा को नई पहचान दिला रही योगी सरकार, बुनकरों का बढ़ा उत्साह

07/08/2026
CM Yogi
अम्बेडकरनगर

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ

07/08/2026
Next Post
AK Sharma

कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Arrested

नेपाली महिला तस्कर सात करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार

01/11/2022

कोरोना महामारी का बहाना बनाकर मोदी सरकार लोकतंत्र की रही है हत्या : टीएमसी

02/09/2020
Road Accident

भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version