• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

Writer D by Writer D
15/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
janta darbar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार (janta darbar) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कोई भू माफिया या अपराधी किसी की जमीन कब्जा न करने पाए।

जनता दर्शन (janta darbar) कार्यक्रम में रविवार को करीब 800 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें से केवल दो सौ लोगों से ही सीएम योगी ती मुलाकात हो पाई। बाकी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और उनका प्रार्थना पत्र लिया।

गोरखपुर में जनता दर्शन (janta darbar) में अपने जनता की समस्या सुन रहे थे। तभी उनकी नजर गोद में बैठी पांच माह की आरूही निवासी पिपराइच, गोरखपुर पर पड़ी।  मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बच्ची को खूब दुलार दिया, सिर पर हाथ फेरा तथा चाकलेट मंगाकर उसे दिया।

गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

सीएम योगी (CM Yogi)  के सामने अपनी समस्याएं रखने वालों में कई ने जमीन विवाद का मुद्दा उठाया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

रविवार सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी (CM Yogi) ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 144 करोड़ की सौगात, निवेशकों को सौंपे भूमि आवंटन का प्रपत्र

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को दिया।

गाय के बछड़ों को गुड़ खिलाते सीएम योगी।

उनसे कहा कि समस्या का निस्तारण जल्द कराएं। इलाज के लिए धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के लिए एसएसपी विपिन ताड़ा को सहेजा।

प्रदेश में की जाएगी स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbar in gorakhpurup news
Previous Post

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 144 करोड़ की सौगात, निवेशकों को सौंपे भूमि आवंटन का प्रपत्र

Next Post

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुंबद और दीवारों की हुई वीडियोग्राफी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Gyanvapi

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुंबद और दीवारों की हुई वीडियोग्राफी

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत में प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

15/05/2026
bengal violence

बंगाल हिंसा: CBI ने की तीसरी गिरफ्तारी, अबतक 34 FIR दर्ज

03/09/2021
Garlic Peel

बालों की कई समस्याएं दूर करता है लहसुन का छिलका

10/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version