• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए भारत के निर्माण में सरदार पटेल की बड़ी भूमिकाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

CM Yogi paid tribute to Sardar Patel on his 72nd death anniversary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Patel) की 72वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने लौहपुरुष की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि भारत माता के महान सपूत लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आज के ही दिन 1950 में धराधाम से विदा हुए थे। उन्होंने देश के सामने भावी पीढ़ी के लिए महान आदर्श रखा था। वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। स्वतंत्र भारत का स्वरूप कैसा होना चाहिए। लौहपुरुष को लोग वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में श्रद्धा व सम्मान से स्मरण करते हैं।

सीएम ने कहा कि 563 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके भारत गणराज्य का हिस्सा बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य था। इनमें कई रियासतें विचलन की स्थिति में थीं। जूनागढ़ व हैदराबाद रियासत की हरकतों से सभी अवगत हैं, लेकिन सरदार पटेल की दूरदर्शिता व इच्छाशक्ति के आगे इनकी एक न चली और सभी रियासतों ने शांतिपूर्ण ढंग से भारत का हिस्सा बनकर वर्तमान भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसका सामाजिक श्रेय केवल भारत रत्न सरदार पटेल को जाता है।

संकल्प लें, उनके योगदान से वर्तमान व भावी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि नए भारत के निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका है। आजादी के तत्काल बाद शिक्षा, पशुधन, कृषि, किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ ही सरदार पटेल ने इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया था। उनके द्वारा आजादी की लड़ाई व इसके बाद की भूमिका आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी है। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि संकल्प लें कि भारत की एकता और अखंडता के लिए उनके किए गए योगदान से वर्तमान व भावी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

बाहुबली मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल, गैंगस्टर एक्ट में मिली सजा

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया,  सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति की अध्यक्ष राजेश्वरी देवी वर्मा, विधायक शशांक वर्मा, आशीष सिंह आशू, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newssardar patel death anniversary
Previous Post

बाहुबली मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल, गैंगस्टर एक्ट में मिली सजा

Next Post

संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है उत्तराखण्ड की भूमि: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
CM Dhami

संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है उत्तराखण्ड की भूमि: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

योगी के रंग में रंग गया पूरा शहर

19/03/2022
Bihar Teacher

प्रिंसिपल और टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों की बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

27/03/2021
food grains

इन चीजों को न होने दें खत्म, घेर लेगी दरिद्रता

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version