• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल, गैंगस्टर एक्ट में मिली सजा

Writer D by Writer D
15/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गैंगस्टर एक्ट में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और भीम सिंह पर दोष सिद्ध हो गया है। मामले में दोनों पक्षों के वकीलों ने गाजीपुर गैंगस्टर कोर्ट में बहस किया, लेकिन अंत में फैसला मुख्तार अंसारी के खिलाफ गया। कोर्ट ने अपने फैसले में मुख्तार को 10 साल की जेल और पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए। साल1996 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

मुख्तार (Mukhtar Ansari) पर गैंगस्टर एक्ट में कुल 5 मामले दर्ज हुए थे, इनमेंदो गाजीपुर, दो वाराणसी और एक चंदौली का मामला शामिल है। इससे पहले कल यानि बुधवार को ईडी ने मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी पीएमएलए के तहत की गई थी। प्रयागराज कोर्ट में मुख्तार को पेश कर ईडी ने कस्टडी रिमांड मांगी थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी पीएमएलए के तहत अंसारी और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापा मार चुकी है । पुराने आपराधिक मामलों में इस समय मुख्तार यूपी की बांदा जेल में बंद हैं। ईडी ने पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंसारी से पूछताछ की थी। ईडी ने नवंबर में प्रयागराज में अपने ऑफिस में पूछताछ के बाद उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी को भी अरेस्ट कर लिया था।

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ केस दर्ज

इससे पहले मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार आतिफ रजा को गिरफ्तार किया गया था। अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला यूपी पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एफआईआर से निकला है। इसके अलावा विकास कंसट्रक्शंस नामक कंपनी के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं, जिसे अंसारी की पत्नी, आतिफ रजा समेत दो रिश्तेदार व अन्य लोग चला रहे थे।

49 आपराधिक मामलों में हैं आरोपी

मुख्तार अंसारी जमीन कब्जाने, मर्डर और वसूली समेत कम से कम 49 आपराधिक मामलों के संबंध में ईडी की जांच के घेरे में हैं। वह हत्या के प्रयास और हत्या समेत कई मामलों में यूपी में मुकदमों का सामना कर रहे हैं। मुख्तार ने 1996 में पहली बार बसपा के टिकट पर मऊ विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। इस विधानसभा क्षेत्र में वह लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं।

जिंदा थाने पहुंची ‘मृत एक्ट्रेस’, वीणा कपूर ने कहा- जिंदा हूं मैं

बीजेपी विधायक की हत्या में उछला नाम

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)का नाम 2005 में उस वक्त पूरे देश में चर्चित हो उठा, जब बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में उसका नाम आया। हालांकि, जब कृष्णानंद की हत्या हुई तो उस समय मुख्तार जेल में बंद थे। विधायक की हत्या के पीछे मुअंसारी का हाथ होने की वजहों को लेकर कई अटकलें लगती रही हैं।

Tags: crime newsgajipur newsGangster ActMukhtar Ansari
Previous Post

धाकड़ प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Realme V23i 5G, फीचर्स उड़ा देंगे होश

Next Post

नए भारत के निर्माण में सरदार पटेल की बड़ी भूमिकाः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
cm yogi

नए भारत के निर्माण में सरदार पटेल की बड़ी भूमिकाः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

google doodle on republic day

गणतंत्र दिवस : सर्च इंजन गूगल के डूडल में दिखी भारत की सांस्कृतिक झलक

26/01/2021
Akhilesh Yadav supported CM Kejriwal

केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का साथ, बोले- राज्यसभा में अध्यादेश के खिलाफ वोट करेंगे

07/06/2023
Aryan Khan

शाहरुख के लाडले को बड़ी राहत, क्रूज ड्रग्स केस में NCB से मिली क्लीन चिट

27/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version