• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व से विश्व में जमी भारत की धमक : सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/06/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में भारत की धमक पूरे विश्व में जमी है। यह देशहित में पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व और अनथक परिश्रम का प्रतिफल है। आज संकट के समय दुनिया भारत और पीएम मोदी के प्रति ही आशा भरी निगाहों से देखती है।

सीएम योगी (CM Yogi)  रविवार को मोदी सरकार के 9 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान के अंतर्गत गोरखपुर शहर विधानसभा की वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक सह ‘टिफिन पर चर्चा’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम अपनी बात व उपलब्धियों को स्वयं बताते हैं तो इसका उतना महत्व नहीं होता। पर, जब दुनिया हमारी उपलब्धियों को मानती है और सम्मान देती है तो यह वास्तविक सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के हालात क्या थे, वैश्विक मंच पर भारत की क्या स्थिति थी, इसे सभी जानते हैं। और, 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्या सकारात्मक बदलाव आया है यह भी देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोरखपुर में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में एक माह के जनसंपर्क महाअभियान पर चर्चा हुई।

टिफिन बैठक अत्यंत प्रभावी एवं सकारात्मक रही। 328… pic.twitter.com/4VYei83Pw2

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 4, 2023

चमत्कारिक नेतृत्व से बढ़ाई वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि 2014 के पहले भारत के नागरिकों, प्रवासियों, भारतवंशियों को वह सम्मान नहीं मिलता था जिसके वह हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में भारतीय नागरिकों, प्रवासियों व भारतवंशियों का समूचे विश्व में सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के तीन देशों की यात्रा के अभूतपूर्व क्षणों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और प्रधानमंत्री जी के प्रति बढ़े आकर्षण से हर भारतीय को गर्व है। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़कर सूर्यास्त के बाद पीएम मोदी की न केवल अगवानी की बल्कि पैर छूकर उनका अभिवादन भी किया। फिजी व पापुआ न्यू गिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी इज़ बॉस कहकर देश का सम्मान बढ़ाया तो अमेरिका के राष्ट्रपति उनका ऑटोग्राफ लेने को लालायित दिखे। यह सब देश के नेतृत्व के सामर्थ्य का परिचायक है। सीएम योगी ने कहा कि संकट की हर परिस्थिति में 140 करोड़ देशवासियों के साथ खड़े होकर, सबके दिलों में राज करने का चमत्कारिक नेतृत्व देकर प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

उग्रवाद, अलगाववाद व नक्सलवाद पर लगाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा के मामले में भी भारत बेहद मजबूत हुआ है। आज भारत की सीमाओं पर कोई टेढ़ी नजरों से नहीं देख सकता। सीमाओं पर कब्जा करने या आतंकी गतिविधियों का दुस्साहस नहीं कर सकता। यदि कहीं कोई घटना हो गई तो दुनिया के देश सफाई देने लगते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा करना सीखा है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले कश्मीर में उग्रवाद, पूर्वोत्तर के राज्यों में अलगाववाद व देश के 12 से 15 राज्यों में नक्सलवाद की समस्या चरम पर थी। आज कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने से शांति, सौहार्द व विकास का माहौल है। वहां हुए पंचायत चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और भारतीय जनता पार्टी को भी बड़ा समर्थन मिला। पहले यह सिर्फ कल्पना थी अब वास्तविकता है। सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान समय में पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर व असम में भाजपा की सरकार है। नागालैंड व मेघालय में भी भाजपा के सहयोग से सरकार चल रही है। जबकि पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में परमिट लेकर जाना पड़ता था। नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सली घटनाओं पर लगाम लगा है और वहां विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में स्थापित हो रहे विकास के प्रतिमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे रेलवे, एयरपोर्ट आदि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। पीएम मोदी की परिकल्पना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला नागरिक भी हवाई यात्रा कर सके। यह परिकल्पना पूरी होती नजर आ रही है। 1947 से 2014 तक देश में कुल 74 एयरपोर्ट थे जबकि 2014 से 2022 के बीच 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। 1947 से 2014 तक देश में सिर्फ 5 एम्स थे जबकि 2014 से 2022 तक 15 नए बनाए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की परिकल्पना को भी साकार किया जा रहा है। देश में प्रतिदिन 35 किलोमीटर हाईवे का विस्तार हो रहा है। रेलवे की नई परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। वाटरवेज (जलमार्ग) बनाए जा रहे हैं। हर एक स्तर पर विकास के जरिये नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

सम्मानजनक जीवन का आधार बनीं जन कल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि विकास के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान किया है। उनका 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित है। आज किसी गरीब को यह चिंता नहीं होती है कि वह शाम को क्या खाएगा। कोरोना काल से ही देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। किसी भी गरीब महिला को बारिश में अब खाना पकाने की चिंता नहीं होती है, उज्जवला योजना से मिले निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन ने उसकी चिंता दूर कर दी है। किसी भी गरीब को अब घर की चिंता नहीं है, प्रधानमंत्री आवास योजना से 3.5 करोड़ गरीबों को पक्के मकान बना कर दिए गए हैं। 48 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोले गए और कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यदि किसी ने भी उनसे घूस की मांग की तो उसके लिए जेल का रास्ता साफ है। इलाज की सुविधा के लिए 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से पांच लाख स्वास्थ्य बीमा से कवर किया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग किसान, महिला, नौजवान, बुजुर्ग, निराश्रित, श्रमिक आदि सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। कोई भी तबका इससे लाभान्वित होने से वंचित नहीं रहेगा।

गोरखपुर को मिली सौगातों से किया कार्यकर्ताओं को प्रेरित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने पीएम मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले 14 प्रकार के कार्यक्रमों से सभी कार्यकर्ताओं को जुड़ने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में गोरखपुर को मिली विशेष सौगातों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में खाद कारखाना, एम्स और इंसेफेलाइटिस उन्मूलन सपना था। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यहां 110 फीसद क्षमता से खाद कारखाना चल रहा है, एम्स भी खुल चुका है, इंसेफेलाइटिस भी नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है बल्कि यह भारतीय मूल्यों, आदर्शों के प्रति समर्पित आमजन व कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा किआमजन के हित में किए गए कार्यों का श्रेय भी पार्टी को मिलना चाहिए, इसके लिए ही माहभर के विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने साथ लाए टिफिन से सबके साथ भोजन किया।

निस्वार्थ त्यागी व संत हैं मोदी-योगी: रविकिशन

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने 9 साल के असंभव को संभव कर दिखाया है। दो स्वदेशी कोविड वैक्सीन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 2014 से पहले भारत क्या था, और आज क्या है यह पूरी दुनिया जान रही है। देश मे पीएम मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और जनकल्याण का कीर्तिमान स्थापित किया है। निस्वार्थ त्यागी, संत हैं मोदी-योगी। उनमें जनहित में दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता है।

हर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान : मुख्यमंत्री

भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक शशिकांत सिंह व आभार ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी नीलम सोनकर ने किया। इस अवसर पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, पूर्व महापौर सीताराम जयसवाल, अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, राधेश्याम श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, चिरंजीव चौरसिया, रमेश सिंह, विश्वजितांशु सिंह आशु, राकेश सिंह पहलवान, इंद्रमणि उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, रणविजय शाही, अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्रचन्दन आर्या समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

हर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान : मुख्यमंत्री

Next Post

टिफिन सहभोज में सामान्य कार्यकर्ता की तरह दिखे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
CM Yogi l

टिफिन सहभोज में सामान्य कार्यकर्ता की तरह दिखे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Neetu gets emotional remembering late actor Rishi Kapoor

स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई नीतू

30/04/2021
Operation Blue Star

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के लिए अखंड पाठ शुरू, शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

04/06/2021
Night serum

घर पर बनाए स्किन ग्लोइंग नाइट सीरम

10/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version