• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होती हैः सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/01/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi participated in Shaurya Samman Program-2025

CM Yogi participated in Shaurya Samman Program-2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होती है। देश, धर्म के लिए बलिदान होने वाली लंबी श्रृंखला सदैव से समाज को नया जीवन देती रही है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर पीएम मोदी ने आगामी 25 वर्ष का लक्ष्य रखते हुए कहा कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनाना है। उन्होंने पंच प्रण की बात कही। इसमें मुख्यतः गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना, महापुरुषों पर गौरव की अनुभूति, सुरक्षा बलों के जवानों का सम्मान करना है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को होटल ताज में एक मीडिया समूह की तरफ से आयोजित शौर्य सम्मान-2025 कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों सहित उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

माइनस तापमान में भी देश की सीमाओं पर खड़े हैं भारत मां के जवान

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जवान सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। इस समय भी जब माइनस 20,25,10 तापमान है, तब देश की सीमाओं पर भारत मां के जवान दिन रात खड़े होकर, पुलिस बल के जवान निरंतर पेट्रोलिंग में रहकर आमजन के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करते हैं। यदि समाज आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस बल के जवानों का सम्मान नहीं करेगा या शहीद परिवारों के बारे में नहीं सोचेगा तो इसका मतलब हम राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।

सुरक्षा के बिना सभ्य समाज की कल्पना नहीं

सीएम ने कहा कि 1965-1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में भागीदार, शहीदों के परिजनों, भारतीय सेना के जवानों, देश के अंदर हुए विभिन्न ऑपरेशन में भाग लेने वाले स्मृतिशेष जवानों के परिजनों का यहां सम्मान हुआ। सुरक्षा के बिना सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्वतंत्रता का अहसास हो, लेकिन हमारी स्वतंत्रता दूसरे की स्वतंत्रता में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान दिया, उसके अनुसार सुरक्षा की पहली शर्त सुशासन है। सुशासन की स्थापना के लिए जो जवान दिन रात लगे रहते हैं, उन्हें सम्मान देना राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन जैसा है।

तंत्र वही है, बस सरकार का चेहरा बदला है

सीएम (CM Yogi) ने 2017 के पहले और अब के उत्तर प्रदेश का अंतर बताया। बोले कि 2017 के पहले कोई सुरक्षित नहीं था। नौजवान के भविष्य़ से खिलवाड़ होता था। उनके पास नौकरी व रोजगार नहीं था। यूपी की पहचान दंगाग्रस्त व अराजक प्रदेश के रूप में थी। आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। स्वतस्फूर्त भाव के साथ प्रदेश में सभी कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। तंत्र वही है, बस सरकार का चेहरा बदल गया। यह वही प्रदेश है, जहां पहले कोई निवेश नहीं करता था। 2017 के पहले हर परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते थे। प्रत्येक सप्ताह दो से तीन बड़े दंगे होते थे, लेकिन आज प्रदेश दंगामुक्त है। सर्वाधिक निवेश को आमंत्रित करने वाला प्रदेश है। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर सरकारी-निजी क्षेत्र में नौकरी व रोजगार की गारंटी देने वाला प्रदेश है।

जहां 40 हजार करोड़ का निवेश नहीं आता था, वहां 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जिस प्रदेश में 40 हजार करोड़ का निवेश नहीं आता था, उस प्रदेश में आज 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे सवा करोड़ नौकरी की गारंटी मिली। बदली परिस्थितियों की नींव में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति है। इसके लिए हमने अपने जवान भी खोए हैं। 2017 में प्रदेश सरकार ने पॉलिसी बनाई कि कोई जवान (सेना, अर्धसेना, पुलिस बल) शहीद होता है तो उसके परिवार की जिम्मेदारी सरकार की होगी। हमने 1.50 लाख से अधिक पुलिसकार्मिकों के खाली पदों को भरा।

2017 के पहले पुलिस भागती थी, अब अपराधी हांफते-हांफते मर रहा है

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले पुलिस भागती थी, अपराधी दौड़ाता था। आज अपराधी हांफते-हांफते मर रहा है। पुलिस अपराधी व उनके आकाओं को सही जगह पहुंच रही है। यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का बदला स्वरूप है। यहां सुरक्षा, सम्मान, पहचान भी है। इस साल के अंत तक जब गंगा एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो देश का 55 फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी के पास होगा। सबसे अधिक रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट, मेट्रो संचालित, सर्वाधिक नगर निकाय, आस्था को गौरव के साथ आगे बढ़ाने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश होगा।

महाकुम्भ के बहाने प्रयागराज व आसपास के शहरों का हुआ कायाकल्प

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज की धऱती पर महाकुम्भ-2025 होने जा रहा है। यह मुहूर्त 144 वर्ष बाद आया है। महाकुम्भ के बहाने प्रयागराज व आसपास के शहरों का भी कायाकल्प हुआ है। 200 से अधिक सड़कों को सिंगल से डबल, डबल से फोरलेन, फोरलेन से सिक्सलेन बनाया। एक वर्ष में एक शहर में 14नए फ्लाईओवर बनकर तैयार हुए। रेलवे स्टेशनों का पुनरुद्धार हुआ, एयरपोर्ट नए सिरे से देखने को मिल रहा है।

भारतीय संस्कृति के समागम में सीएम ने सभी को किया आमंत्रित

सीएम ने कहा कि अक्षयवट, सरस्वती देवी, बड़े हनुमान, महर्षि भारद्वाज, श्रृंगवेरपुर, पातालपुरी कॉरिडोर आदि पहली बार देखने को मिलेंगे। दुनिया की तीसरी बड़ी आबादी के बराबर श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे। एक दिन में 10 करोड़ श्रद्धालु भी आ गए तो आसानी से स्नान कर पुण्य प्राप्त करेंगे। स्वच्छ कुम्भ के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की व्यवस्था है। 1.50 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस सदी का कुम्भ डिजिटल कुम्भ के रूप में जाना जाएगा। प्रयागराज महाकुम्भ आस्था व आधुनिकता का संगम होगा। अयोध्या, काशी, मां विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट, लखनऊ, श्रृंगवेरपुर आदि आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सीएम ने भारतीय संस्कृति के समागम में सभी को आमंत्रित किया।

शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता हैं गुरु गोबिंद सिंह महाराजः सीएम योगी

आईटीवी नेटवर्क के संस्थापक-राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सीईओ ऐश्वर्या पंडित, कालका की विधायक शक्तिरानी शर्मा आदि की मौजूदगी रही।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

इन जिलों में कोल्ड डे-घने कोहरे का अलर्ट, इन शहरों में बादल बारिश के आसार

Next Post

इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त, इन किसानों का नहीं मिलेगा लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
PM Kisan Samman Nidhi

इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त, इन किसानों का नहीं मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें

UP में नकली दूध का बड़ा खुलासा, हरदोई की पूनम दूध डेयरी से 38 हजार लीटर दूध जब्त

14/10/2026
murder

कलयुगी बेटों ने किया पिता की हत्या, शराब पीने की आदत से थे परेशान

11/01/2021

21 जनवरी राशिफल : मिथुन-कन्या समेत इन 6 राशियों का अच्छा बीतेगा आज का दिन

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version