• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योजनाओं के लाभ से लोगों का वंचित होना लोकतंत्र पर था गंभीर प्रश्न: सीएम योगी

पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली गांव-गरीब को ताकत : जेपी नड्डा

Writer D by Writer D
20/12/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी यदि नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित थे तो यह लोकतंत्र पर गंभीर प्रश्न था। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस बात का संकल्प लिया था कि बिना भेदभाव के शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को प्राप्त होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की श्रृंखला का समवेत रूप है। योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थी इस यात्रा में अन्य लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) बुधवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के समीप आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सुनने, सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव (मेरी कहानी-मेरी जुबानी) सुनने और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पूरे देश में कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके तहत जो लोग भी किन्ही कारणवश योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, एलईडी बल्ब वितरण योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल से जल योजना, जीवन ज्योति बीमा सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना जैसी अनेक योजनाएं करोडों लोगों की जीवन में खुशहाली का माध्यम बनी हैं।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर हम सबको 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने के पीएम मोदी के संकल्प में अपना योगदान देना है।

बिना मत-मजहब देखे सबको मिले लाभ, यही है मोदी जी की गारंटी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जन कल्याणकारी योजनाओं के कुछ लाभार्थियों से संवाद कर उनका अनुभव सुना। पीएम आवास योजना की लाभार्थी वीना देवी, उमाशंकर, हुमा, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी संतोष, अमरदीप, आयुष्मान योजना के लाभार्थी धनंजय व पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी राजन सिंह ने सरकार की योजना से मिले लाभ और इससे जीवन मे आए परिवर्तन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति आभार प्रकट किया। अपना अनुभव सुनाते हुए ये लाभार्थी काफी भावुक हो गए, वीना देवी व हुमा का तो गला रुंध गया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बिना मत-मजहब देखे, बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ मिले, यही मोदी जी की गारंटी है। जो पहले कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी के नेतृत्व में हो पा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की वे योजनाओं के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करते रहें।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्नप्राशन और गोदभराई के बाद किया स्टालों का अवलोकन

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नौनिहालों का अन्नप्राशन कराने तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के बाद यहां लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्यमंत्री ने श्री नड्डा को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली गांव-गरीब को ताकत : जेपी नड्डा

गोरखपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पीएम पद संभालने के ससाथ ही कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, महिलाओं, नौजवानों व किसानों को समर्पित रहेगी। सारी योजनाओं के केंद्र में भी उनका यही ध्येय है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गांव-गरीब को ताकत मिली है। महिलाएं सशक्त हुई हैं, युवाओं को आवाज मिली है, किसानों को सहजता से आगे बढ़ने और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवम्बर को भगवान विरसा मुंडा के जन्मस्थान से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। 25 जनवरी 2024 तक यह यात्रा देश के ढाई लाख ग्राम पंचायतों तक ढाई हजार वैन के माध्यम से पहुंचेगी। यूपी में 57 हजार गांवों तथा छह सौ से अधिक निकायों तक यात्रा पहुंचकर उन लोगों को भी लाभान्वित करेगी जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि यात्रा में अपनी कहानी सुनाते हुए लाभार्थी भावुक हो जा रहे हैं क्योंकि इसके पहले उनकी तकलीफ पर कभी किसी सरकार ने मरहम नहीं लगाया था, उनकी बात नहीं सुनी थी। मोदी की गारंटी वैन उनके जीवन में एक नई आशा लेकर आई है।

श्री नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नौ करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए, 55 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले गए, 11 करोड़ 74 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिला, चार करोड़ लोगों को पीएम आवास मिले, 12.50 करोड़ परिवारों को इज्ज़त घर (शौचालय) मिले, 10.74 करोड़ परिवारों यानी 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। ये योजनाएं बदलते भारत की तस्वीर हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सबको गरीबों का आंसू पोछते हुए विकसित भारत का राजदूत बनने के लिए पीएम मोदी की योजनाओं के साथ जुड़ना होगा।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsViksit Bharat Sankalp Yatra
Previous Post

यूपी के हर गांव में खेल का मैदान होगा, हर मैदान के साथ एक ओपन जिम भी होगा: सीएम योगी

Next Post

धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee

धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर

यह भी पढ़ें

accident

तेज रफ्तार कार झोपड़ी में घुसी, एक माह के मासूम की मौत, चार घायल

24/06/2021

रमापति शास्त्री बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आनंदीबेन दिलएंगी शपथ

23/03/2022
Dhananjay Singh

बाहुबली सांसद धनंजय सिंह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा, नहीं लगी भनक

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version