• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

Writer D by Writer D
06/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को वाराणसी पहुंचे। गोरखपुर से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा तो वहां पहले से मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में बड़ा लालपुर स्थित उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के घर पहुंच कर मांगलिक समारोह में शामिल हुए। यहां परिजनों से कुछ देर बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और महिलाओं व बच्चों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिचाई।

इसके बाद वे कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बाबा की आरती भी की। कालभैरव मंदिर से दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी विधिवत पूजन अर्चन किया। बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर उन्होंने देश प्रदेश में जीवन मंगल की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र) प्रभार रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी,कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंगलवार शाम को ही काशी आने वाले थे। लेकिन गोरखपुर में शिक्षामित्रों के चेक वितरण कार्यक्रम में देर होने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था। शहर में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उनके कार्यक्रम स्थल और आवागमन वाले मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित करने के साथ सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। पुलिस लाइन से बड़ालालपुर जाने के दौरान रास्ते में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े थे। नटिनिया दाई मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के वाहन पर पुष्प वर्षा की।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने बच्चे पर प्यार बरसाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद एक छोटे बच्चे पर प्यार बरसाया। इस दौरान उनका यह सरल और स्नेहपूर्ण अंदाज देख लोग हर—हर महादेव का नारा लगाते रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर मार्ग के दुकानदारों से भी उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया।

Tags: cm yogi
Previous Post

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

यह भी पढ़ें

Swati Maliwal

स्वाति ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को घेरा, कहा- उनके वीडियो से बढ़ गईं रेप व हत्या की धमकियां

26/05/2024

ज्ञान सिंह यादव नें ग्रामों में किया जनसम्पर्क

03/02/2022
Mosque

रैपिड रेल परियोजना में बाधा बन रही थी मस्जिद, फिर हुआ ये…

22/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version