• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, दरबार में सुनी जनता की फरियाद

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Rudrabhishek in Gorakhnath temple

Rudrabhishek in Gorakhnath temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम ने सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।

रविवार को तड़के स्नान-ध्यान के बाद मुख्यमंत्री योगी मठ से निकले। गुरु गोरखनाथ एवं अखण्ड ज्योति का पूजन कर दर्शन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के परिसर में भ्रमण के दौरान उन्होंने गुल्लू (पालतू कुत्ता) को पेडगरी बिस्किट खिलाते हुए उसे दुलारा-पुचकारा।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के पास स्थापित शक्ति पीठ में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के परंपरागत पुजारी शामिल रहे।

स्थगित हुआ PM मोदी का सिद्धार्थनगर का दौरा, CM योगी ने बताई वजह

मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे तक चले रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मंदिर के खास लोग शामिल शामिल रहे। रुद्राभिषेक के दौरान दूध तथा कई प्रकार के फलों के रस से अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। बारी-बारी से सैकड़ों लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले पुलिस से संबंधित ही आए, जिससे सीएम योगी के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही सामने आ गई।

Tags: cm yogicm yogi adityanathcm yogi rudrabhishekcorona in gorakhpurcorona newscorona update newsGorakhnath TempleGorakhpur ImagesGorakhpur Photoslatest cm yogi newslatest corona news updatelatest corona update in gorakhpurLatest Gorakhpur PhotographsLatest Gorakhpur photosrudrabhishekrudrabhishek importanceRudrabhishek in Gorakhnath templerudrabhishek in sawanSawan 2021कोरोना वायरसगोरखनाथ मंदिरसावन 2021सावन कब है
Previous Post

स्थगित हुआ PM मोदी का सिद्धार्थनगर का दौरा, CM योगी ने बताई वजह

Next Post

CM योगी ने बच्चा वार्ड का लिया जायजा, बच्ची से पूछा- बीमार कैसे हुई?

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

CM योगी ने बच्चा वार्ड का लिया जायजा, बच्ची से पूछा- बीमार कैसे हुई?

यह भी पढ़ें

UP MLC Election Result

नवजात बच्चियों को फेंकने वालों को मिले मौत की सजा : भाजपा

17/09/2021
glowing skin

बेदाग़ और निखरी त्वचा के लिए करें सौंफ का इस्तेमाल

07/12/2025
Film stars shocked by Ajit Pawar's death in plane crash

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन से सदमे में फिल्मी सितारे

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version