• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला रसातल में जाएगा: योगी

Writer D by Writer D
22/07/2023
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि माफिया, भ्रष्टाचारी, अपराधी और बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए डबल इंजन की सरकार महा काल है। बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई भी हो वो धरती पर नहीं रसातल में जाएगा।

श्री योगी (CM Yogi)  ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें भागवत भूमि शुक्रतीर्थ आने और यहां अक्षय वट को देखने का अवसर मिला है। प्रदेश सरकार बहुत जल्द शुक्रतीर्थ विकास परिषद् का गठन करने जा रही है, इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पूर्व उन्होंने पौधरोपण करते हुए प्रदेशवासियों से एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने शुक्रतीर्थ में गायों को गुड़ खिलाया और मां गंगा की आरती भी की।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में पहले बेटियों की सुरक्षा पर ग्रहण लग गया था। पलायन शुरू हो गया था। अराजकता चरम पर थी, किसान परेशान थे, नौजवान बेरोजगार था। मगर आज बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला धरती पर नहीं रसातल में जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी डबल इंजन की सरकार दे रही है। पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गये हैं। गरीब कल्याण और शासन की योजनाएं बिना भेदभाव के साथ उपलबध करायी जा रही हैं। आज कांवड़ियों को कोई परेशान नहीं कर सकता। आज तो उनपर सरकार पुष्प वर्षा करा रही है। पहले की सरकारों के लिए ऐसा करने में अपना वोट बैंक खिसकता दिखता था मगर आज जनता ने जातिवाद से ऊपर उठकर ऐसे लोगों को सत्ता से ही खिसका दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग चार वर्ष बाद उन्हें भागवत भूमि का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां गंगा की पवित्र धारा का शुक्रतीर्थ से होकर गुजरने का सपना आज साकार हो रहा है। मां गंगा इस लोक में कोटि कोटि जीवों के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार कर रही हैं और अब इनकी धारा शुक्रतीर्थ से होकर गुजरेगी। पूरी दुनिया में फैले भारतवंशी यहां के कथा व्यास को बुलाकर श्रीमद भागतव कथा का श्रवण करके अपने जीवन को धन्य करते हैं। ये भारत को भारत बनाने वाली भूमि है। शकुंतला पुत्र महाराज भरत ने यहीं जन्म लेकर हस्तिनापुर की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

माफिया के लिए महा काल है डबल इंजन की सरकार : योगी

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत की नई गाथा को आगे बढ़ा रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम हो या सोमनाथ से लेकर केदारनाथ, बद्रीनाथ और महाकाल का पुनरोद्धार। यही नहीं अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर आकार ले रहा है। ये कार्य पहले भी हो सकता था, मगर पहले की सरकार के पास आपकी आस्था को सम्मान देने की फुर्सत नहीं थी। उन्होंने न विरासत को सम्मान दिया, ना विकास को आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन करने जा रही है। इससे विकास को नया आयाम मिलेगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और विकास के नये नये द्वार खुलेंगे। आज ओडीओपी में शामिल मुजफ्फरनगर का गुड़ पूरी दुनिया में मिठास घोल रहा है।

उन्होने कहा कि शुक्रदेव जी की प्रेरणा से आज पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि 100 साल से पुराने वृक्ष को काटने की जगह विरासत वृक्ष के रूप में सम्मान दीजिए। वृक्ष ना सिर्फ हमें आक्सीजन देते हैं बल्कि जल संरक्षण भी करते हैं। आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग को लेकर परेशान हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और विरासत वृक्षों का सम्मान करें। हर व्यक्ति ये संकल्प ले कि वो एक पेड़ जरूर लगाएगा और उसकी सुरक्षा भी करेगा। क्योंकि हमारे यहां मान्यता है कि मां का दूध तभी फलीभूत होता है, जब वो एक फलदार वृक्ष लगाता है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm yogimujaffarnagar newsup news
Previous Post

सीएम धामी ने किया 28 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Next Post

भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद युवक की खोपड़ी 10 फीट दूर जा गिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Road Accident

भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद युवक की खोपड़ी 10 फीट दूर जा गिरी

यह भी पढ़ें

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी को लेकर छिड़ी जुबानी जंग, रोहित पवार बोले- खेलों में धर्म न लाएं

06/03/2025
अनंतनाग मुठभेड

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश के नेटवर्क का भंडाफोड़

23/12/2020
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

रिश्वत लेने के मामले में दो सिपाही निलंबित

04/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version