• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है, देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है: योगी

Writer D by Writer D
14/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र रविवार को जारी हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों और चार स्तंभों (गरीब, युवा, महिला व किसान) पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है। देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है। मोदी का विजन ही हम सबका मिशन है। यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी है। यह डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ अपॉर्च्युनिटी की अपेक्षा को पूरा होने की गारंटी है।

युवा, महिला, किसान व गरीब ही आधार

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए, सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना। इस संकल्प पत्र में चार आधार (युवा, महिला, अन्नदाता किसान व गरीब) बनाए गए हैं। इन चारों के उन्नयन के लिए कार्य करना ही प्राथमिकता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए जारी हुईं अनेक योजनाएं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि पिछले दस वर्ष में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उभरे। उनके जीवन में परिवर्तन आया। पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं जारी हुईं। पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना या रोजगार से जुड़े अन्य सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ निवेश को नौकरी के साथ जोड़ने के अलावा रोजगार व नौकरी की संभावनाओं को विकसित करने के कार्यक्रम को भी इस संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। 10 करोड़ महिलाओं को स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के साथ ही अगले पांच वर्ष के नए विजन के साथ उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन को आधार बनाने का कार्य हुआ है।

चार आधार स्तंभों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया लोक कल्याण संकल्प पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हर सेक्टर को छूते हुए उक्त चार आधार स्तंभों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करेगा।

भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ में लाभार्थियों पर फोकस

संकल्प पत्र के माध्यम से दिए गए विजन को भाजपा का कोटि-कोटि कार्यकर्ता अपने जीवन का मिशन बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार बनाने का कार्य करेगा। देश की आशा व आकांक्षाओं को पूरा करने में योगदान देगा। सीएम ने विश्वास जताया कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद इस संकल्प पत्र के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संकल्प पत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र के लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से अभिनंदन और प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं व 25 करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

Tags: BJP manifestobjp sankalp patracm yogilok sabha elections 2024Lucknow NewsYogi News
Previous Post

हार के बाद पंजाब किंग्स को झटका, इतने मैचों के लिए कप्तान शिखर धवन हुए बाहर

Next Post

बागेश्वर में 300 मीटर गहरे खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शाेक

06/10/2026
Next Post
nainital road accident

बागेश्वर में 300 मीटर गहरे खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत

यह भी पढ़ें

France fined 220 million euros on Google, know the reason

फ्रांस ने गूगल पर लगाया 220 मिलियन यूरो का जुर्माना, जाने वजह

07/06/2021
Teacher's Day

सीएम योगी शिक्षक दिवस पर टीचरों का करेंगे सम्मान

04/09/2022
सपा

सपा में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी तय करने में मनमानी का आरोप

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version