• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहराइच में बवाल पर एक्शन की तैयारी में CM योगी, उच्च अधिकारियों की बुलाई बैठक

Writer D by Writer D
14/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Bahraich violence

Bahraich violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहराइच में हुई हिंसा को लेकर तनाव का माहौल है। इस हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। जहां हिंसा हुई, वहां के एक अस्पताल और बाइक के शोरूम को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं घरों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं बहराइच हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी उच्च अधिकारियों की बैठक बुला ली है।

लखनऊ में सुबह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने डीजीपी से बहराइच के हालात की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि बवाल को लेकर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

दूसरी ओर, रविवार रात गोलीबारी की घटना में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने इस केस में दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

इनमें अब्‍दुल हमीद, सरफराज, फहीम, साहिर खान, ननकऊ और मारफ अली के नाम शामिल हैं। चार आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं: योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi)

इससे पहले, रविवार शाम को सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने कहा था कि बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं। उन्‍होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Bahraich Violence: जिले में बिगड़े हालात, इंटरनेट बंद; भेजी गईं 6 PAC कंपनियां

उल्लेखनीय है कि बहराइच के महाराजगंज बाजार में कुछ लोगों द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी करने पर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए थे। गुस्साई भीड़ ने बाजार में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Tags: Bahraich violencecm yogiLucknow News
Previous Post

Bahraich Violence: जिले में बिगड़े हालात, इंटरनेट बंद; भेजी गईं 6 PAC कंपनियां

Next Post

नीना गुप्ता ने शेयर की नातिन की क्यूट तस्वीर, लिखा- मेरी बेटी की बेटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Neena Gupta

नीना गुप्ता ने शेयर की नातिन की क्यूट तस्वीर, लिखा- मेरी बेटी की बेटी

यह भी पढ़ें

shot

दम्पति की कनपटी पर गोली मारकर हत्या

09/08/2022
Anil Deshmukh

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला, सिर फटा

18/11/2024
CM Yogi

डबल इंजन सरकार ने असंभव को संभव करके दिखाया: सीएम योगी

30/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version