• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोई बहुत बकबक करता है तो नीचे से मिर्च का झोंका लगा देते हैं: योगी

Writer D by Writer D
10/04/2024
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कठुआ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रचार करने पहली बार योगी आदित्यनाथ जम्मू पहुंचे। बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री, उधमपुर से सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने यहां मोदी सरकार के कार्यों का जिक्र किया तो विपक्षी पार्टियों को खूब खरी खोटी सुनाई। सीएम ने जम्मू वासियों को वासंतिक नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्हें जम्मू की धरती को आराध्य देवों, ऋषि मुनियों की साधना स्थली, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए बलिदान करने वालों की भूमि बताया।

एक्सीडेंटल हिंदुओं ने तो राम-कृष्ण पर भी सवाल खड़े कर दिए थे

सीएम ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण नहीं कर पाती। कांग्रेस ने कहा था कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। इन लोगों ने राम-कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर हमारे आराध्य देवों को नकारने का प्रयास किया। एक्सीडेंटल हिंदुओं ने राम-कृष्ण पर भी सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण भी हो गया। आप आइए, अयोध्या में लगेगा कि साक्षात त्रेतायुग के दर्शन हो रहे हैं। काशी में काशी विश्वनाथ धाम बन गया है। पहले संकरी गली थी, बमुश्किल पांच लोग जा पाते थे पर आज एक साथ 50 हजार श्रद्धालु भी आ जाएं तो कोई समस्या नहीं है।

दिल्ली का लाल किला हो या जम्मू का लाल चौक, चारों ओर उत्साह है

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद की जड़ धारा-370 को समाप्त कर साबित कर दिया कि दिल्ली का लाल किला हो या जम्मू का लाल चौक, चारों ओर उत्साह है। क्योंकि यह क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से जुड़ा है। जब जम्मू-कश्मीर की बात आती है तो भारत का मुकुट हर व्यक्ति गर्व से देखना चाहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सत्तालोलुपता ने आजादी के एक दिन पहले देश का विभाजन करा दिया, लेकिन हमने स्वतंत्र भारत में हमेशा एक ही धर्म माना, वह है राष्ट्रधर्म। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। मेरी व्यक्तिगत आस्था कुछ भी होगी, यदि वह राष्ट्र के मार्ग में बाधक है तो उसे दरकिनार कर दिया जाएगा। मेरे लिए देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता व अखंडता सर्वोपरि है।

कटोरा लेकर दुनिया के अंदर भीख मांगता दिख रहा पाकिस्तान

सीएम योगी ने कहा कि 140 करोड़ लोगों में से 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। अगले पांच वर्ष तक यह सुविधा मिलेगी तो दूसरी तरफ 1947 में भारत से अलग हुआ पाकिस्तान कटोरा लेकर दुनिया के अंदर भीख मांगता दिखाई दे रहा है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का आज दुनिया में सम्मान है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि पाकिस्तानी घुसपैठ करके हमारी सुरक्षा में सेंध लगाएगा। अब पटाखा भी फूट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। उसे मालूम है कि कुछ हो गया तो लेने के देने पड़ेंगे। मजबूत सरकार होती है तो सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होती है।

जिन्हें नाराज होना है, हो जाएं, मैं वोटबैंक के लिए अयोध्या जाना नहीं छोड़ सकता

सीएम ने कहा कि पहले लोग खुद को हिंदू बोलने में भी संकोच करते थे। अयोध्या का नाम लेने में लोग डरते थे। 2017 में जब मैं उप्र का मुख्यमंत्री बना तो अयोध्या गया। अचरज होकर लोगों ने कहा कि यह क्या कर रहे हैं, कुछ लोग नाराज हो जाएंगे। मैंने कहा कि हो जाएंगे तो होने दो। मैं जनआस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। वोट बैंक के लिए यह नहीं हो सकता। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी करो। अच्छी सरकार बनती है तो 500 वर्षों का इंतजार भी समाप्त हो जाता है।

उप्र पहला राज्य, जहां धर्मस्थलों से माइक उतर गया

सीएम ने कहा कि मोदी जी को देश की बागडोर सौंपने का श्रेय आपको जाता है। यदि जनता वोट नहीं देती तो हम देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को नहीं संभाल पाते। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी तबाही मचाए थे तो यूपी में सत्ता के संरक्षण में अराजकता होती थी। वहां महीनों कर्फ्यू रहता था पर सात वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। वहां के लोग कर्फ्यू भूल गए। यूपी देश का पहला राज्य है, जहां धर्मस्थलों से माइक उतर गया। वहां माइक की आवाज नहीं होती, लोग विकास पर विश्वास कर रहे हैं। सीएम ने जम्मूवासियों से अयोध्या आने का आग्रह भी किया। संकोच न कीजिए, सात-दस वर्ष पहले की अयोध्या बदल गई है। हमने अयोध्या के अंदर भी एक्सप्रेस बना दिया है।

यूपी में कोई बहुत बकबक करता है तो नीचे से मिर्च का झोंका लगा देते हैं

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। हम यूपी में कोई संकोच नहीं करते हैं। यूपी में कोई दंगा करता है तो उल्टा लटकाकर टांग देते हैं। बहुत ज्यादा कोई बकबक करता है तो नीचे से मिर्च का झोंका लगा दिया जाता है, सारी भो-भो ठीक हो जाती है।

बहुत कुछ खोया है, अब पाने का समय आया है

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि लोग क्षेत्र, जाति, भाषा आदि वाद की बात करने आएंगे पर हमें किसी वाद में नहीं फंसना है। बहुत खोया है, अब पाने का समय आया है। देश को मजबूत करने का समय आया है। कठुआ को विकासधारा से जोड़कर वर्तमान व भावी पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देना है। पहले जम्मू-कश्मीर को लोगों ने भगवान भरोसे छोड़ दिया था पर दस वर्ष में यहां एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, प्रौद्योगिकी संस्थान बन गए हैं। देश के साथ यह लोग गलत व्यवहार करते थे। जब भी देश पर संकट आता था तो यह लोग बाहर भाग जाते थे। डोडा का नरसंहार भी सबने देखा था।

जितेंद्र सिंह ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि दस वर्ष में जो कार्य हुआ है, उसके परिणाम को और बेहतर तरीके से लाना है। इसके लिए तीसरी बार मोदी जी को जिताइए। मोदी जी के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार आशीर्वाद देना है। सरकार व पार्टी ने जो भी दायित्व सौंपा, सहजता, सरलता व कुशल व्यवहार से डॉ. सिंह ने उसे पूरा किया। 2014 में हम दोनों साथ सांसद थे। जब भी जम्मू-कश्मीर की बात आती थी तो वह बेझिझक कहते थे कि वहां का विकास हर हाल में होना चाहिए। वे बड़ी से बड़ी समस्याओं के समाधान पर ही फोकस करते थे। मोदी जी के नेतृत्व में जो सरकार विकास कार्य कर रही है, आपके सांसद उसके महत्वपूर्ण हिस्से हैं।

कठुआ में दहाड़े सीएम योगी, बोले- अब देश में पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल, प्रदेश महासचिव डॉ. डीके मनाल, सुनील सेठी आदि मौजूद रहे।

योगी जी ने बदली यूपी की तकदीर

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ की। कहा कि हमें मोदी जी के साथ योगी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। यहां के लोग योगी जी को आदर्श मानते हैं। योगी जी के प्रति यहां के लोगों में श्रद्धा है। योगी जी ने जिस तरह यूपी की तकदीर व तस्वीर बदली है, उसका सभी उदाहरण देते हैं। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का उल्लेख किया जाता है। मोदी जी ने महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए, योगी जी ने उसे उप्र में इज्जतघर का नाम दिया। महिलाओं को सुविधा के साथ स्वास्थ्य व सम्मान भी दिया। यही कारण है कि नारी शक्ति में मोदी-योगी को लेकर उत्साह है।

Tags: cm yogiJammu Newskathua newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

छह साल से कम आयु के बच्चों का बालवाटिका में होगा दाखिला

Next Post

केजरीवाल को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री ने पद और ‘आप’ की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Rajkumar Anand

केजरीवाल को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री ने पद और ‘आप’ की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

यह भी पढ़ें

Kanwariyas

कांवड़ यात्रा मार्ग की सफाई व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

19/07/2024
CM Dhami

4 जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री धामी

28/03/2024
After the first edition of the World Test Championship, the schedule of the second edition continues

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहले एडिशन के बाद दूसरे एडिशन का शेड्यूल जारी

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version