• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह साल से कम आयु के बच्चों का बालवाटिका में होगा दाखिला

Writer D by Writer D
10/04/2024
in शिक्षा
0
School

school

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र एवं छात्राओं के नामांकन (Admission) के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा समस्त जनपदों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि प्रदेश में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिला बच्चे की आयु छह वर्ष होने पर ही किया जाएगा। छह साल से कम आयु के बच्चों का नामांकन (Admission) बालवाटिका में कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र में 6 से 14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में छात्र एवं छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

नामांकन (Admission) के समय आधार कार्ड जरूरी 

शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि एक अप्रैल 2024 को छह साल की आयु पूरा करने वाले बच्चों का ही कक्षा एक में नामांकन किया जाएगा। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा।

6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराकर, आउट ऑफ स्कूल बच्चे, जिनकी आयु 6 वर्ष से अधिक है, उनका आयुसंगत कक्षा में नामांकन किया जाए। नामांकन के समय बच्चों का आधार नंबर भी अंकित किया जाए।

बच्चे का आधार कार्ड न होने की दशा में उनके माता-पिता का आधार नंबर अंकित किया जाए। यदि माता-पिता का भी आधार कार्ड नहीं बना है तो नामांकन के दो सप्ताह के अंदर आधार कार्ड अवश्य बनवा लिया जाए। नामांकन पंजिका में बच्चे के माता-पिता दोनों के नाम अंकित किए जाएं। माता तथा पिता दोनों की मृत्यु की दशा में विधिक अभिभावक का नाम अंकित किया जाए।

निदेशालय को हर सप्ताह देनी होगी नामांकित छात्रों की सूचना

बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि नामांकन (Admission) के समय बच्चे के परिवार का राशन कार्ड नंबर और उसकी श्रेणी को भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही बच्चे के वर्ग तथा श्रेणी को भी अंकित किया जाएगा। यही नहीं निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक से 30 अप्रैल तक नामांकित छात्रों की सूचना हर सप्ताह निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे।

मऊ वासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति 300 ट्रांसफार्मर का बैकअप

साथ ही नए सत्र में कक्षा छह से 14 साल के हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराकर निशुल्क शिक्षा देने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। छह साल की आयु में ही कक्षा एक में प्रवेश को लेकर पिछले साल ही आदेश जारी किया गया था। पिछले साल इसमें थोड़ी रियायत दी गई थी, लेकिन इस बार निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए विभाग संकल्पित नजर आ रहा है।

Tags: Education Newsup newsYogi News
Previous Post

मऊ वासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति 300 ट्रांसफार्मर का बैकअप

Next Post

यूपी में कोई बहुत बकबक करता है तो नीचे से मिर्च का झोंका लगा देते हैं: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Havildar Instructor
Main Slider

यूपी में हवलदार इंस्ट्रक्टर की निकली वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल

20/04/2026
up board result
Main Slider

इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

20/04/2026
Sarvodaya School
शिक्षा

योगी सरकार में बढ़े सर्वोदय विद्यालय, यूपी में बदली शिक्षा की तस्वीर

18/04/2026
Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी में कोई बहुत बकबक करता है तो नीचे से मिर्च का झोंका लगा देते हैं: योगी

यह भी पढ़ें

संघ संचालक मोहन भागवत हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

10/04/2021
share market

मजबूती के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी दिखाई तेजी

27/05/2022
arrested

चोरों से नकदी लेकर बॉर्डर पार कराने वाले दरोगा, तीन पुलिसकर्मी और दो चोर गिरफ्तार

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version