• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ वासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति 300 ट्रांसफार्मर का बैकअप

Writer D by Writer D
10/04/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
Power

Power

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। गर्मी में जनपद वासियों को बिना बाधा के बिजली (Power Supply) देने के लिए विद्युत निगम ने तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने, जर्जर तार बदलने की कवायद चल रही है। इसके तहत वर्कशॉप में 300 अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफार्मर स्टॉक में रिजर्व रखे गए हैं। जबकि 300 ट्रांसफार्मर असेंबल की स्थिति में है। निगम के पास प्रतिदिन दो से तीन जले हुए ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। जबकि वर्कशॉप में गत वर्ष दो माह में ही 450 जले ट्रांसफार्मर आए थे।

नगर क्षेत्र में 70 हजार सहित जिले में लगभग तीन लाख 96 हजार 981 विद्युत उपभोक्ता हैं। गर्मी में जनपद वासियों को भरपूर विद्युत आपूर्ति (Power Supply)  करने के लिए निगम ने तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए रिवैंप योजना के तहत ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, जर्जर तार बदलने का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रांसफार्मरों के जलने की संख्या में भारी कमी दर्ज की जा रही है।

गत वर्ष ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के फुंकने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वर्कशॉप में आए जले ट्रांसफार्मरों के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो मार्च 2023 में 200 ट्रांसफार्मर, अप्रैल में 250 ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए आए थे। लेकिन इस वर्ष मार्च 2024 में 97, अप्रैल में सात जले ट्रांसफार्मर आए।

खेती की लागत को कम करने में बिजली का बहुत महत्वपूर्ण योगदान : एके शर्मा

प्रतिदिन एक से दो जले ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने तथा जर्जर तारों के बदलने, विद्युत उपकेंद्रों में आधुनिक मशीनों के लगाए जाने के चलते ट्रांसफार्मरों के जलने में कमी आई है।

बिजली निगम की ओर से वर्कशॉप में 10केवीए के 40, 16 केवीए के 02, 25केवीए के 150, 63केवीए के 45, 100केवीए के 22, 160केवीए के चार, 250केवीए के सात, 400 केवीए के 12, 670केवीए के दो सहित 300 अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफार्मर स्टॉक में रिजर्व रखे गए हैं। जबकि 300 ट्रांसफार्मर असेंबल की स्थिति में है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्कशाप में रिजर्व ट्रांसफार्मर रखे जाने से जले ट्रांसफार्मर की जगह आपूर्ति में समस्या नहीं आएगी।

Tags: mau newsPower supplyup news
Previous Post

कठुआ में दहाड़े सीएम योगी, बोले- अब देश में पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई

Next Post

छह साल से कम आयु के बच्चों का बालवाटिका में होगा दाखिला

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.

छह साल से कम आयु के बच्चों का बालवाटिका में होगा दाखिला

यह भी पढ़ें

यूपीएसईएसएसबी भर्ती

यूपी में माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी होने के आसार नहीं

10/08/2020
Horoscope

19 मार्च राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

19/03/2023
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की बम मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version