• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी पहुंचे सीएम योगी, विश्वनाथ धाम की तैयारियों का लिया जायजा

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने वाराणसी आ रहे हैं। रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद दोनों साथ में सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। वहां से विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए रवाना हो गए। सीएम और भाजपा अध्यक्ष लोकार्पण कार्यक्रम के बाबत वरिष्ठ पदाधिकारियों संग तैयारियों पर चर्चा करेंगे एवं 13 व 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी सोमवार की शाम को गंगा में जल विहार करेंगे। संत रविदास घाट से शुरू होने वाले रोरो विवेकानंद में पीएम की अगवानी में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। पीएम करीब ढाई घंटे तक काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजी दीपमाला, आतिशबाजी और लेजर शो की अनुपम छटा निहारेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्रियों से सुशासन सहित अन्य विषयों पर संवाद भी करेंगे।

सात वार नौ त्योहार वाली काशी अपने आराध्य के धाम के नव निर्माण के उत्सव में बम-बाम बोल रही है। जल, थल और नभ शिवमय होने के साथ ही हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गुंजायमान है। दुनिया भर के शिवभक्त इस ऐतिहासिक क्षण में भागीदार होने और मन भावन जटाजूट को एक पल निहारने के लिए काशी पहुंच रहे हैं।

PM मोदी के लोकार्पण के करते ही काशी के सात लाख घरों में बांटे जाएंगे सात लाख लड्डू

आलम यह है कि काशी की सड़के गुलजार है, होटलों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। पर्यटन उद्योग और अन्य कारोबार में चार चांद नहीं बल्कि हजार चांद लग रहे हैं।  शहर में लगभग 80 तारांकित होटल सहित 800 छोटे-बडे़ होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला हाउस फुल है। 12 से 15 दिसंबर तक शहर के किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में रूम नहीं है। ट्रवेल्स की गाड़ियां भी नहीं खाली है।

बड़े-बड़े तारांकित होटलों और गेस्ट हाउस में वीवीआईपी, वीआईपी और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों, नेताओं और अन्य लोगों के लिए बुक है। छावनी क्षेत्र के होटलों की पार्किंग फुल हो गई है। काशी और वरुणा जोन के अलावा ग्रामीण इलाकों, पड़ाव, रामनगर, पीडीडीयूनगर तक के होटल, गेस्ट हाउस के कमरे फुल हो चुके हैं।

इसके साथ ही खानपान, ट्रांसपोर्ट और अन्य कारोबार का सेक्टर भी बम-बम बोल रहा है। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि जैसा माहौल देव दीपावली पर होता है, उससे कहीं ज्यादा काशी शिवमय हो चुकी है। दूर-दूर के लोग काशी आ रहे हैं। इस माह तक होटलों की बुकिंग फुल चल रही है। ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि लोकार्पण उत्सव से पर्यटन उद्योग बम-बम हो गया है। लोग आ रहे हैं तो हस्तशिल्प उत्पादों की भी खरीददारी कर रहे हैं।

Tags: cm yogikashi corridorshrikashi vishwanath dhamvaranasi news
Previous Post

PM मोदी के लोकार्पण के करते ही काशी के सात लाख घरों में बांटे जाएंगे सात लाख लड्डू

Next Post

श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण वाराणसी के लिए ऐतिहासिक दिन : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
Kashi model

श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण वाराणसी के लिए ऐतिहासिक दिन : मोदी

यह भी पढ़ें

Roshan Jacob

हर शिफ्ट के डाक्टर्स निर्धारित समय पर कमाण्ड सेंटर में उपस्थित रहे : डॉ जैकब

11/05/2021
Nora Fatehi

नोरा फतेही ने दिखाई कातिल अदाएं, तस्वीरें देखकर फैंस हुए क्रेजी

28/03/2021
CM Dhami

देवभूमि की मिट्टी और पानी देव प्रसाद के समान: मुख्यमंत्री धामी

13/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version