• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा औरैया का मेडिकल कॉलेज : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
22/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर (Ahilyabai Holkar) की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत एक संगोष्ठी को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों को जाति, मत या मजहब के आधार पर बांटा नहीं जा सकता। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने महापुरुषों को इन आधारों पर विभाजित करने का प्रयास किया। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के शासनकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि औरैया में माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर स्थापित डिग्री कॉलेज का नाम बदलने का प्रयास किया गया था। उन्होंने गर्व के साथ घोषणा की कि वर्तमान सरकार ने औरैया के मेडिकल कॉलेज का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया और माता रानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जहां सदाचार और सद्बुद्धि है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश के 140 करोड़ लोग प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने 2014 से पहले की सरकारों पर भारत को भारतीय दृष्टिकोण से न देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय राम और कृष्ण को काल्पनिक बताया गया, रामसेतु को तोड़ने की कोशिश की गई और भ्रष्टाचार, अविश्वास, अराजकता व राजनीतिक षड्यंत्र का बोलबाला था। वहीं, मोदी सरकार ने ‘नेशन फर्स्ट’ का भाव पैदा किया, जिसके परिणामस्वरूप आज भारत गर्व के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत उदाहरण है।

गिनाईं इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उपलब्धियां

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रेलवे, मेट्रो, रैपिड रेल और रोपवे के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रदेश सरकार की नीति को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है, जिससे उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

अहिल्याबाई होल्कर को बताया एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था। छोटी उम्र में विवाह के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी और 1725 से 1795 तक अपने 70 वर्ष के जीवनकाल में आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की। उन्होंने किसानों, नौजवानों, कारिगरों, हस्तशिल्पियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। मुख्यमंत्री ने औरंगजेब और बाबर के समय में तोड़े गए मंदिरों के पुनरोद्धार का जिक्र करते हुए कहा कि अहिल्याबाई ने मालवा राज से बाहर निकलकर पशुपतिनाथ, रामेश्वर, महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और बंगाल तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। बनारस की तरह माहिष्मति की साड़ियां और नर्मदा घाट की भव्यता आज भी उनके शासन की गवाही देती है।

नारी सशक्तिकरण का प्रतीक हैं माता अहिल्याबाई

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अहिल्याबाई को नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब भारत में अहिल्याबाई एक आदर्श शासन व्यवस्था चला रही थीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सात वर्किंग विमेन हॉस्टल अहिल्याबाई के नाम पर बनाए जा रहे हैं। साथ ही, नारी वंदन अधिनियम और शासन की अन्य योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएसी की तीन बटालियनों का नाम अवंती बाई, झलकारी बाई और वीरांगना उदा देवी के नाम पर रखा है, जो नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।

कार्यकर्ताओं का किया आह्वान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अगले 10 दिनों तक जन-जन तक जाकर माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि देशभर में 21 से 31 मई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अहिल्याबाई के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे लोगों को बताएं कि भारत ने उस समय नारी शक्ति का सम्मान किया, जब दुनिया में महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री अजीत पाल, कार्यक्रम के संयोजक संजय राय सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और बड़ी संख्या में बीजेपी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: Yogi News
Previous Post

विपरीत मौसम में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति होती रहे इसके लिए सभी कार्मिक कार्यरत: एके शर्मा

Next Post

महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद अब इस राज्य में भी कोरोना की एंट्री, इतने मरीज हुए संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Next Post
Corona

महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद अब इस राज्य में भी कोरोना की एंट्री, इतने मरीज हुए संक्रमित

यह भी पढ़ें

CM Yogi

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

12/02/2025
Road Accident

सड़क हादसे में हुई भाई-बहन की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

05/08/2021

आधा दर्जन तस्करों को एसटीएफ ने पकड़ा, अवैध गांजा बरामद 

13/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version