• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को जारी किए 23 करोड़

Writer D by Writer D
05/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पिछले तीन दिनों में खराब मौसम से अन्नदाताओं की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए 23 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नौ जनपदों के लिए जारी की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राहत विभाग को तत्काल अन्नदाताओं के खातों में धनराशि भेजने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने स्वीकृत की धनराशि

प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को खेतों में स्थलीय आकलन के लिए भेजा गया था। इस पर प्रदेश के नौ जिलों से अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों की रिपोर्ट विभाग को भेजी गयी थी। इस रिपोर्ट को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यूपी में लागू होगी ग्रीन हाइड्रोजन नीति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

इसी क्रम में उन्होंने नौ जिलों के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि जालौन के लिए सबसे ज्यादा पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं ललितपुर, महोबा, सहारनपुर के लिए 3-3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बांदा, बस्ती, झांसी और शामली के लिए दो-दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चित्रकूट के लिए 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन जिलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

खराब मौसम से नौ जिलों में सबसे ज्यादा फसलों को हुआ नुकसान

राहत आयुक्त ने बताया कि खराब मौसम की वजह से प्रदेश के नौ जिलों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को तत्काल मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि बाढ़, आेलावृष्टि और बेमौसम बारिश से 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित अन्नदाताओं को ही मुआवजा दिया जाता है।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

‘सरकार से कुछ मांगे नहीं बल्कि…’, किसान आंदोलन में एक्टर नाना पाटेकर की एंट्री

Next Post

‘कुख्यात अपराधी है मुख्तार अंसारी, इतने …’, माफिया पर SC की कड़ी टिप्पणी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

'कुख्यात अपराधी है मुख्तार अंसारी, इतने ...', माफिया पर SC की कड़ी टिप्पणी

यह भी पढ़ें

Home Ministry

भाजपा की चुनावी रणनीति को आज अंतिम रूप देंगे शाह

29/10/2021
Life Imprisonment

बहन की हत्या के आरोपी सगे भाई को उम्रकैद

05/02/2023
yogi government

कोविड संक्रमण पर योगी सरकार सख्त, चुनाव सभा में 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ पर पाबन्दी

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version