• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले वर्ष रामलला के दर्शन करने आइए, उप्र आपके स्वागत को तैयार रहेगा : योगी

Writer D by Writer D
08/02/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi in tripura

cm yogi in tripura

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फटीकराय/सूर्यमणि नगर/मजलिशपुर। त्रिपुरा में दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को तीन जनसभाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा की जनता को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जितना कार्य विगत पांच वर्ष में हुआ है, उसका आधा भी कम्युनिस्ट 35 वर्ष में नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास योजनाओं को त्रिपुरा सरकार न सिर्फ धरातल पर ला रही है, बल्कि हर जरूरतमंद को उसका लाभ मिले, इसकी भी पूरी ईमानदारी से मॉनीटरिंग की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुखिया ने त्रिपुरा के लोगों का आह्वान किया कि अगले वर्ष तक रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे, आप दर्शन करने अयोध्या आइए। पूरा उत्तर प्रदेश आपके स्वागत को तैयार रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी  (CM Yogi) ने भाजपा की जीत और सीपीएम-कांग्रेस प्रत्याशियों के जमानत जब्त कराने की भी अपील की। त्रिपुरा की जनता ने भी योगी आदित्यनाथ का जोशीले अंदाज में स्वागत व अभिनंदन किया। रैलियों में बुलडोजर खड़े रहे तो गीतों के जरिए बुलडोजर बाबा की जय-जयकार भी हुई।

…तो कांग्रेस-सीपीएम के गुंडे खा जाते राशन

फटीकराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा उम्मीदवार सुधांगसु दास के पक्ष में विजय संकल्प रैली में योगी ने कहा कि पांच वर्ष पहले भी मैं इनके समर्थन की अपील के लिए आया था। आपने अमूल्य वोट देकर त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनवाई तो डबल इंजन सरकार का लाभ भी देखा। सबसे पहले कानून का राज हुआ, हिंसा समाप्त हुई, धर्मस्थल सुरक्षित हुए। महिला थाने बनाए गए, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया। तीन लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, 2.70 लाख लोगों को एलपीजी के निःशुल्क कनेक्शन, 2.50 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिली। कांग्रेस या सीपीएम की सरकार में ऐसा नहीं होता था। उनके शासन में गुंडे आवास, राशन खा जाते। पीएम मोदी की निगरानी में डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य करा रही है। इसलिए यहां रेलवे व एयरपोर्ट बन पा रहे हैं।

कांग्रेस राज में घुसपैठ व हिंसा होती थी। गाय व जानवरों को लोग उठा ले जाते थे। डबल इंजन सरकार की ताकत है कि आज पूर्वोत्तर राज्यों में विकास हो रहा है। हर समुदाय की समस्या का समाधान हो रहा है। सीपीएम ने 35 वर्ष और कांग्रेस ने उसके पहले तक शासन किया लेकिन विकास से आपको वंचित रखा। जनजातीय व अनुसूचित जाति को जमीन के पट्टे नहीं देने दिए। सीएम योगी ने भाजपा की जीत और कांग्रेस-सीपीएम प्रत्याशी की जमानत जब्त कराने का आह्वान किया। बोले कि देश की सुरक्षा केवल भाजपा व पीएम मोदी कर सकते हैं। घुसपैठ करने वालों पर भारत चूकता नहीं है, सर्जिकल स्ट्राइक करता है। सीएम ने कहा कि त्रिपुरा तीनों तरफ से बांग्लादेश से घिरा है, आह्वान किया कि संत भी गांव-गांव जाकर अलख जगाएं। डबल इंजन की सरकार आपके साथ है, आपका आशीर्वाद सरकार को मिले।

त्रिपुरा विकास का नया मॉडल बन रहा है

सूर्यमणिनगर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ ने विधायक व भाजपा प्रत्याशी रामप्रसाद पाल के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा विकास का नया मॉडल बन रहा है। डबल इंजन सरकार ने बुलेट ट्रेन की गति से विकास कार्य किया। कोरोना के दौरान फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन के साथ ही अब तक फ्री राशन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की योजनाओं को बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पूछा-पहले संतों से कैसा व्यवहार होता था ? मैं भी संत परंपरा और नाथ संप्रदाय से जुड़ा हूं। देश के सबसे बड़े राज्य में जनता की सेवा के साथ अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण को बढ़ा रहे हैं। यह केवल भाजपा ही कर सकती है। 500 वर्ष के इंतजार के बाद अगले वर्ष तक भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो आप अयोध्या आइए, दर्शन कीजिए, आपके स्वागत में पूरा उत्तर प्रदेश तैयार रहेगा। यह नया भारत है, यहां आतंकवाद, हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। अगरतला एयरपोर्ट का नाम महाराजा वीर विक्रम के नाम पर रखकर उनका सम्मान किया जा रहा है।

सीपीएम के 35 वर्ष पर भाजपा के पांच वर्ष भारी

मजलिशपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक व प्रत्याशी सुशांत चौधरी को कमल चुनाव निशान पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपकी आस्था का सम्मान केवल भाजपा कर पाएगी। राम मंदिर का निर्माण क्या कांग्रेस या कम्युनिस्ट कर पाते ? गांव-गरीब, विकास, महिलाएं, किसान, नौजवान इनके एजेंडे में नहीं हैं।

योगी राज में हर हाथ को हुनर का सपना हो रहा साकार

गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार इनकी पहचान है। पांच वर्ष में आपने बदलते त्रिपुरा को देखा है। इस दौरान जितना काम हुआ, सीपीएम 35 वर्ष में उसका आधा भी नहीं कर पाई। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। हर योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर लोगों को मिल रहा है। पूर्वोत्तर में आईआईटी, आईआईएम आदि बन रहे हैं।

Tags: cm yogiTripura assembly election
Previous Post

योगी राज में हर हाथ को हुनर का सपना हो रहा साकार

Next Post

सीएम धामी ने ने विशेष सहायता के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने ने विशेष सहायता के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

19/01/2025
kanwariyas

कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, पिता पुत्री समेत तीन मरे

20/03/2022
UP TET

टीईटी में रिकॉर्ड संख्या में आवेदन मिलने के आसार

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version