• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम बंटे थे, इसलिए 1947 में 10 लाख से अधिक हिंदुओं को कटना पड़ा थाः योगी

Writer D by Writer D
16/11/2024
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को यूपी की रैलियों में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। बोले-हर दुर्दांत माफिया सपा के गले के हार हैं। उनसे ही इन (सपा) की आजीविका चलती है। उनके घरों से यह लोग जीते हैं। जया पाल-पूजा पाल पर अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के साथ रमेश यादव, रमेश पटेल समेत सात अन्य की निर्मम हत्या कर दी गई। सपा से जुड़े दुर्दांत माफिया निर्दोष हिंदुओं की हत्या व संपत्ति पर कब्जा करते थे। व्यापारियों का अपहरण, बेटी की सुरक्षा में सेंध, धार्मिक स्थलों पर कब्जा और पर्व-त्योहारों में व्यवधान डालकर अशांति पैदा करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता, क्योंकि यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, यहां सब चंगा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने फूलपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल व खैर से सुरेंद्र दिलेर के पक्ष में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने रैलियों में भी झांसी की दर्दनाक घटना जिक्र कर बच्चों की मौत पर शोक जताया।

सबका साथ, सैफई परिवार का विकास ही सपा का सिद्धांत

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा को विकास, युवाओं, किसानों, व्यापारियों से कोई मतलब नहीं है। सबका साथ, सैफई परिवार का विकास ही सपा का सिद्धांत है। हमने यूपी को दंगा मुक्त बनाने, खनन, नकल, पशु, वन समेत सभी माफिया से सख्ती से निपटने की बात कही थी और इसे पूरा भी किया। शुचितापूर्ण परीक्षाएं के साथ ही सरकार जब युवाओं के हित में कार्य करती है तो इन्हें परेशानी होती है। हमने पहले दिन ही कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से हम भी खिलवाड़ करेंगे। नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाएं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो। इसके लिए सरकार व चयन बोर्ड-आयोग कार्य कर रही है। अच्छे नौजवान सेवा में आएंगे तो विकास को द्रुत गति से बढ़ाकर गरीबों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने में योगदान देंगे।

सपा पर निशाना- ऐसे लोगों को सत्ता मिलती है तो गरीब हिंदुओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से प्रयागराज कुंभ दुनिया में मानवता के मूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुका है। सपा राम मंदिर, दीपोत्सव, देव दीपावली, परीक्षाओं की शुचिता, विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं का विरोध करती है। सपा बांटने की राजनीति पर विश्वास करती है। यह लोग जाति के नाम पर बांटेंगे। ऐसे लोग दुश्मन की तरह काम कर रहे हैं। सपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि सत्ता ऐसे लोगों को मिल जाती है तो गरीब हिंदू टकटकी लगाए देखते रह जाता है, लेकिन उसे शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।

सपा के लोग गुमराह करके सोशल मीडिया पर आपस में लड़ाएंगे

सीएम योगी v ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगी। महज छह से सात घंटे में मेरठ पहुंच जाएंगे। सपा के लोग गुमराह करके सोशल मीडिया पर आपस में लड़ाएंगे। इससे सावधान रहना है। समाजवादी पार्टी के गठबंधन में हर दिन नया घोटाला होता था। चुनाव भाजपा के लिए सेवा का मिशन है, जबकि सपा-बसपा के लिए अपने कारनामों को अंजाम देने का व्यवसाय और जनता के शोषण, अराजकता फैलाने का सर्टिफिकेट प्राप्त करने का माध्यम है।

ढाका में नहीं, अलीगढ़ में हुई थी मुस्लिम लीग की स्थापना

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने खैर में कहा कि भारत के विभाजन की नींव रखने वाली मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में अलीगढ़ में हुई थी। अलीगढ़ ने उनकी चलने नहीं दी, लेकिन देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के उनके मंसूबे सफल हो गए। मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, इस्लामाबाद, ढाका में नहीं, बल्कि अलीगढ़ में हुई थी। उस समय समाज को बांटने को जो काम मुस्लिम लीग कर रही थी। वही कार्य आज समाजवादी पार्टी कर रही है। इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देना है।

कुछ ही दिनों के अंदर इस क्षेत्र की वैल्यू दिल्ली से अधिक होने वाली है

सीएम (CM Yogi)  ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि कुछ ही दिनों के अंदर इस क्षेत्र की वैल्यू दिल्ली से अधिक होने वाली है। जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी व ट्वाय सिटी बनने के बाद सर्वाधिक लाभ यहां के लोगों का होगा। कांग्रेस और सपा सरकारें विकास नहीं करा सकती थीं। ऐश करने वाले यह लोग राजसी ठाठ-बाट के साथ सत्ता को बपौती बनाकर आज भी जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ में लगे हैं।

जब अलीगढ़ की तोप गरजेगी तो पाकिस्तान की रूह कांप जाएगी

सीएम योगी ने कहा कि 1947 में 10 लाख से अधिक हिंदुओं को इसलिए कटना पड़ा था, क्योंकि हम बंटे थे। अब बंटना नहीं है, बंटेगे तो कटेंगे। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और पाकिस्तान की रूह कंपाने के लिए डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। अलीगढ़ की तोप जब दुश्मन की तरफ नाल करते हुए गरजेगी तो पाकिस्तान की रूह कांप जाएगी। सीएम ने कहा कि एक तरफ सबको सम्मान देने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक मलखान सिंह के हत्यारों को संरक्षण देने वाले। अपराधी व माफिया समाज के दुश्मन हैं, इन्हें कभी भी आगे न बढ़ने देना। इनकी जगह जेल या जहन्नुम होनी चाहिए।

Tags: aligarh newscm yogiPrayagraj Newsup by electionsup news
Previous Post

17 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Next Post

महाकुंभ-2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर प्रयागराज के घाटों को नव्य स्वरूप प्रदान का रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर प्रयागराज के घाटों को नव्य स्वरूप प्रदान का रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

imprisonment

16 महीने बाद आया मासूम से रेप केस का फैसला, दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

08/11/2020

PM मोदी ने ‘पीएम गतिशक्ति’ का किया शुभारंभ, बोले- तेज रफ्तार है भारत की पहचान

13/10/2021
CM Vishnu Dev Sai

‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version