• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला रिक्रूट दीक्षांत परेड में सीएम योगी बोले- दंगाग्रस्त यूपी को बनाया उत्तम प्रदेश

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था की पूरे देश में चर्चा होती थी लेकिन मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद आज उत्तर प्रदेश की पहचान उत्तम प्रदेश के रूप में होती है। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस लाइंस मैदान में आयोजित महिला रिक्रूट आरक्षियों कि दीक्षांत परेड की सलामी लेने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में पुलिस में डेढ़ लाख भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की क्षमता भी कई गुना बढ़ाई गई है। रेंज स्तर पर साइबर थाने और फॉरेंसिक लैब की स्थापना की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के चार जिलों में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई है जिसके बेहतरीन परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

इससे पहले कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 519 महिला रिक्रूट आरक्षियों कि दीक्षांत परेड की मुख्यमंत्री ने सलामी ली। उन्होंने  सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट प्राची सिंह चौहान को पुरस्कृत किया। इसके अलावा निधि सिंह चौहान, काजल यादव और संतोषी कुशवाहा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

आंतरिक विषय प्रशिक्षण में ज्योति राठौर और वाहाई प्रशिक्षण में मोनिका यादव को सर्वोत्तम कैडेट का पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री ने आरक्षियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भवन का शिलान्यास और पुलिस महकमे के अन्य भवनों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम को डीजीपी मुकुल गोयल और पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, एडीजी प्रशांत कुमार समेत पुलिस महकमे के तमाम उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Latest Lucknow News in Hindilaw and order in uttar pradeshLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup election 2022Uttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

ट्रक और बस में भीषण टक्कर में 15 की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

Next Post

नगर पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता पति फिरोज पप्पू की धारदार हथियार से हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Deepotsav
Main Slider

त्रेता युग की आस्था के पथ पर अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर खादी आश्रम से की खरीदारी

02/10/2026
Next Post

नगर पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता पति फिरोज पप्पू की धारदार हथियार से हत्या

यह भी पढ़ें

rape

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

07/07/2022
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- संसद में हरिवंश की निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को करती है मजबूत

14/09/2020
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version