• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा- आरोग्यता प्राप्त करना हर किसी का अधिकार है

Writer D by Writer D
11/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरोग्यता प्राप्त करना हर किसी का अधिकार है।

श्री योगी ने आज फर्रूखाबाद जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर विश्व विख्यात बौद्ध पर्यटक तीर्थस्थल संकिसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का फीता काटकर शुभाम्भ किया।

उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारम्भ करते हुये कहा कि आरोग्यता प्राप्त करना हर किसी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन हजार चार सौ स्थानों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के आयोजन शुरू होंगे। उन्होने यहां प्रदर्शनी भी देखी। इस मौके पर श्री योगी ने यहां 52 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए करीब 66 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

संकिसा में आयोजित जनसभा के संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्यता प्राप्त करना हर किसी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई शुरू होने पर प्रदेश में जन आरोग्य मेलों का आयोजन हमें स्थगित करना पड़ा था। आज प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारम्भ विश्व विख्यात बौद्ध पर्यटक तीर्थस्थल संकिसा में किया गया। इसके बाद अब प्रदेश के तीन हजार चार सौ स्थानों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के आयोजन होंगे।

मुठभेड़ में सुपारी किलर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

मुख्यमंत्री ने कोरोना की चर्चा करते हुए कहा आज पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है । हमारे देशवासियों ने कोरोना संक्रमण के दस माह में अपने अनुशासन एवं शासन के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। कोरोना की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों का अभिनन्दन करते हुये उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन की शुरूआत मकर संक्रांति 16 जनवरी से चार चरणो में होगी। जिसमें प्रथम चरण में चिकित्सक आदि द्वितीय चरण में राजस्व कर्मी आदि तृतीय चरण में 50 वर्ष की उम्र वाले तथा चौथे चरण में सामान्य लोगों को कोरोना से निपटने के लिये वैक्सीन मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिलें लेकिन बहुत बार प्रचार-प्रसार न होने से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुॅच पाता जबकि समाज में पात्र लाभार्थियों के नाम सामने आने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्यता प्राप्त करना हर किसी का अधिकार है और इसी उद्देश्य को लेकर इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेलों के दौरान चिकित्सक दवाई देंगे तथा सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार भी करेंगे। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी तथा इसके तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। टीबी के उपचार की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीके की जानकारी भी उपलब्ध करायी जाएगी। आरोग्य मेलों से लाखों की संख्या में लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है। कोरोना-19 के दृष्टिगत आरोग्य मेलों का आयोजन स्थगित कर दिया गया था, जिसका आज पुनः शुभारम्भ किया गया है।

पुलिस एंकाउंटर में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश समेत 7 लुटेरे पहुंचे अस्पताल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के पिछले 06 वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश में एक नया परिवर्तन देखने को मिला है। आज योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। शौचालय आरोग्य का आधार है और नारी गरिमा का प्रतीक भी। इसके तहत दो करोड़ 61 लाख लाभार्थियों को शौचालय का लाभ मिला है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की एक महिला को सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव के साथ जोड़ा जा रहा है। इस कार्य के लिए महिला को 6,000 रुपए का मानदेय देकर रोजगार भी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के गरीब, किसान, महिलाएं तथा नौजवान बड़ी संख्या में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। राज्य सरकार एक संकल्प के साथ कार्य कर रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टालरेंस नीति है। इसे प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। पहले गरीबों एवं व्यापारियों की जमीनों पर माफिया कब्जा करते थे, आज इन माफियाओं की अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर चल रहे हैं। गरीबों एवं व्यापारियों की जमीनों को माफियाओं से मुक्त कराने का कार्य सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि शासन की हर एक योजना का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत युवाओं और परम्परागत उद्यमियों को जोड़ा जा रहा है। उन्हें स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद जिला आलू की पैदावार और इसकी वैरायटी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के तहत यहां के प्रोडक्ट ने देश में अपनी नई पहचान बनायी है। यहां पर अनेक प्रकार के आलू पैदा होते हैं। आवश्यकता इस बात की है कि इस जिले की आलू की पैदावार को बाजार तक पहुंचाने के लिए इसकी ब्राण्डिंग व मार्केटिंग की जाए। इस क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएं।

योगी ने 16 जनवरी से होने वाले कोविड वैक्सीनेशन तैयारियों की समीक्षा की

श्री याेगी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पैकेज के तहत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत कोल्ड स्टोरेज और भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। महिलाएं भी स्वयंसेवी समूह बनाकर कृषि क्षेत्र में योगदान कर सकती हैं। एफपीओ का गठन किया जा रहा है। जनसहभागिता से कृषि क्षेत्र में सुधार को तेजी से गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के समन्वय के साथ अधिकारी किसानों के हित की योजनाओं को आगे बढ़ाएं। किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए तेजी से कार्य करना होगा।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

मोदी के रहते किसानों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता : श्रीकांत

Next Post

गरीबों के घर तक पहुंच रही है सरकार की योजनायें : गिरीश चंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Next Post
Girish Chandra

गरीबों के घर तक पहुंच रही है सरकार की योजनायें : गिरीश चंद्र

यह भी पढ़ें

Sandeep Singh

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Lightning

आकाशीय बिजली से किसान व दो मावेशियों की मौत

22/09/2022
Mosque

30 साल बाद पानी डूबी हुई थी मस्जिद, अचानक निकली बाहर, लोगों का लगा तांता

05/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version