• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा- दीपोत्सव के अवसर पर की जाय सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ‘दीपोत्सव-2020’ के अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किए जाने के निर्देश दिये है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दीपोत्सव-2020 के मौके पर कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करते हुए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किए जाने के निर्देश दिये है।

उन्होंने बताया कि संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के मद्देनजर ‘दीपोत्सव-2020’ के अवसर पर मातृ शक्ति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 नवम्बर को ‘दीपोत्सव-2020’ के मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ की महिला कलाकारों द्वारा अभिनीत रामलीला का मंचन होगा। लखनऊ की ऐशबाग रामलीला समिति द्वारा प्रस्तुत रामलीला में कम्बन ऋषि की रामायण का शबरी प्रसंग मंचित किया जाएगा। इसके अलावा, ओजस्वी कवियत्री सुश्री कविता तिवारी काव्य पाठ करेंगी।

दिल्ली शाहरदा में किन्नर गुरु की हत्या करने वाला शूटर साथी समेत मेरठ से गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि माता कौशल्या का जन्म दक्षिण कोसल प्रदेश छत्तीसगढ़ में हुआ था। इस वर्ष ‘दीपोत्सव-2020’ में छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले की श्री सत्य साईं रामलीला मण्डली की महिला कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस रामलीला मण्डली की यह विशेषता है कि अभिनय से लेकर संगीत, स्क्रिप्ट लेखन व निर्देशन आदि समस्त कार्य महिलाओं द्वारा किये जाते हैं। लगभग 10 वर्ष पूर्व वहां प्राचीन रामलीला की परम्परा धीरे-धीरे समाप्त हो रही थी। ऐसे में बालोद की महिलाओं ने रामलीला परम्परा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाते हुए इसके मंचन व आयोजन की सभी जिम्मेदारियां स्वयं पर लीं।

यूपी में कोरोना के 2112 नए मामले, 4.71 लाख मरीज रोगमुक्त

उन्होंने बताया कि अयोध्या में 13 नवम्बर को महिला रामलीला मण्डली द्वारा भगवान श्रीराम और कौशल्या माता का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की महिला कलाकारों की यह प्रस्तुति उत्तर प्रदेश के लिए भी प्रेरक बनेगी। मुख्यमंत्री प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनके इस संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके मद्देनजर, प्रदेश की महिलाएं भी इस प्रकार की रामलीला मण्डली स्थापित करने के लिए प्रेरित होंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर भारत में श्रद्धालुजन गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस के शबरी प्रसंग से अवगत हैं। दक्षिण में कम्बन ऋषि द्वारा लिखित रामायण में शबरी प्रसंग अत्यन्त विस्तार से वर्णित है। लखनऊ की ऐशबाग रामलीला समिति द्वारा इस प्रसंग का मंचन ‘दीपोत्सव-2020’ का एक प्रमुख आकर्षण होगा। कम्बन ऋषि की रामायण के शबरी प्रसंग से रामलीला के दर्शकों को नई जानकारी प्राप्त होगी। यह मार्मिक प्रसंग उत्तर भारत की रामलीलाओं में मंचित नहीं होता है।

उन्होंने ब ताया कि लखनऊ की ओजस्वी कवियत्री सुश्री कविता तिवारी भगवान श्रीराम तथा श्रीराम जन्मभूमि पर आधारित अपनी स्वागत कविता का पाठ करेंगी।

Tags: ayodhya newscm yogideepotsav 2020latest UP newsYogi News
Previous Post

सरकार और संगठन के टीम वर्क के बूते भाजपा ने दोहराये नतीजे : योगी

Next Post

जानें कब है नरक चतुर्दशी, इस दिन क्यों जलाते हैं यम के नाम का दीया

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Narak Chaturdashi 2020

जानें कब है नरक चतुर्दशी, इस दिन क्यों जलाते हैं यम के नाम का दीया

यह भी पढ़ें

मायावती के पिता का निधन Mayawati's father dies

बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभुदयाल का 95 साल की उम्र में निधन

19/11/2020
Udyami Mitra

यूपी में 33.52 लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने को नियुक्त होंगे 105 उद्यमी मित्र

16/02/2023
Haris Rauf

फैन को मारने दौड़े हारिस रऊफ, बोले- इंडियन ही है ये

18/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version