• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सभी जनप्रतिनिधियों से बोले सीएम योगी, जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी गोरक्ष क्षेत्र के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब एक हजार करोड़ की विकास कार्य कराए गए हैं। इसलिए हमारे पास बताने को बहुत कुछ है। जनता को यही उपलब्धियां विभिन्न माध्यमों से बताना है।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर प्रबन्धन के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया है। साथ ही, बाढ़ जैसी त्रासदी के दौरान भी राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यों को गति मिली है। महामारी जैसी विपरीत परिस्थिति में भी राज्य में विकास कार्य तेजी से होते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों के बारे में आमजन से भी संवाद स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर भी सबका प्रयास होना चाहिए। सोशल मीडिया पर शासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। जनता को उसके विषय में जानकारी दें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन विकास योजनाओं का लाभ मिल सके।

प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक माहौल में विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संगठन, जनप्रतिनिधि, सांसद व विधायक परस्पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करें, तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यवाही चल रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एक विश्वास का वातावरण बना है। उत्तर प्रदेश राज्य के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सकारात्मक माहौल को अभी और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों का उन्होंने दौरा किया है। प्रत्येक जिले में स्थानीय समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं के प्रति राज्य सरकार गम्भीर है। इन समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निराकरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण विपक्ष भाजपा की विचारधारा एवं नेतृत्व के खिलाफ कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के सभी कार्यकताओं को इस पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में अपराधियों को सजा दिलाने के सार्थक नतीजे

इस संवाद कार्यक्रम के दौरान बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किये। बैठक में उप्र भाजपा के चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : योगी

Next Post

जमाखोरों पर सीएम योगी सख्त, कार्रवाई के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

जमाखोरों पर सीएम योगी सख्त, कार्रवाई के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Rapist

जिला जेल में रेपिस्ट ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटा, प्रशासन में मचा हड़कंप

31/08/2022
building a house

घर बनवाते समय नहीं होगी पैसों की कमी, इन बातों का रखें ध्यान

25/01/2022

शहीद विपिन के पार्थिव शरीर पर सीएम पुष्कर ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version