• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, गांधी आश्रम में चलाया चरखा

Writer D by Writer D
02/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया। दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के प्रिय भजन की प्रस्तुति हुई। इस मौके पर दौरान मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

इसी क्रम में हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने कहा कि आज देश की आजादी के महानायक, विगत सदी के एक महानायक के रूप में जिन्हें पूरी दुनिया श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करती है, ऐसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती है। पूरी दुनिया में मानवता के कल्याण के लिए जहां भी आम जन के मन में कोई भाव है, तो आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए उनकी सेवाओं के लिए, उनकी प्रेरणा के लिए स्मरण कर रहा है। उनका कोटि-कोटि नमन कर रहा है। मैं इस अवसर पर बापू के श्री चरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से बापू को विनम्र श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूं।

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि मित्रों हम सब जानते हैं कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी से भारत को मुक्त करने के लिए अपनी वकालत छोड़ कर वापस भारत आए। उस समय भारत की परिस्थिति से वह अच्छी तरह वाकिफ थे। उन्होंने स्वदेशी, स्वच्छता, ग्राम स्वराज जैसे मंत्र दिया। भारत की आजादी के साथ ही स्वदेशी की लड़ाई को एक गति मिली। पूरे देश के अंदर उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक आजादी की इस लड़ाई से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति ने बापू के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ा। देखते ही देखते जिस भारत के बारे में यह कहा जाता था कि अंग्रेजों के शासन में कभी सूर्य अस्त नहीं होगा। भारत के अंदर स्वदेशी और स्वालंबन के बापू के नारे ने ब्रिटिश शासन को अस्ताचल की ओर बढ़ने पर मजबूर किया। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांधी के दिए मंत्रों के आधार पर सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों से खादी का कपड़ा पहनने की अपील भी की। कहा कि मैं इस अवसर पर कहना चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग खादी के कपड़े को अपनाएं। आत्मनिर्भर भारत खड़ा होगा।

मुख्यमंत्री योगी  (CM Yogi) ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने गांधी के बताए हुए रास्ते पर आगे बढ़ कर देश को नई ताकत दी। 1965 का युद्ध उनके नेतृत्व में देश ने लड़ा। उनके नेतृत्व की जितनी सराहना की जाए, कम है। शास्त्री जी की जयंती पर आज हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, एके. शर्मा बलदेव सिंह औलख, पूर्व मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm yogigandhi jayantiLal Bahadur ShastriLucknow News
Previous Post

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग में यूपी के तीन नगर निगम पुरस्कृत

Next Post

सीएम धामी ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Yogi government

योगी सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए आवंटित किए 29165 करोड़

21/09/2022
CM Yogi reached the camp of Bharat Sevashram Sangh

निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा भारत सेवाश्रम: सीएम योगी

01/02/2025
lockdown

कोरोना के कारण गुजरात हाईकोर्ट ने लॉकडाउन लगाने की बात कही

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version