• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: अयोध्या में होगी प्रयाग सी स्वच्छ्ता, लागू करें स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल

Writer D by Writer D
09/01/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi in Ayodhya

CM Yogi in Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या: 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पहला अयोध्या दौरा भी विकास और स्वच्छता को ही समर्पित रहा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि रामनगरी स्वच्छतम व सुंदरतम नजर आए। यहां भी स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें। सड़कों भी कहीं भी धूल उड़ती न दिखे, शौचालयों की प्रतिदिन सफाई हो। मंगलवार को यहां उन्होंने विकास कार्यों की हकीकत देखी। बारीकी से कार्यों का निरीक्षण किया और साधु-संतों का हाल चाल भी जाना। मुख्यमंत्री कुबेर टीला भी गए, जहां जटायु को नमन किया। वहीं विकास कार्यों को लेकर अफसरों को निर्देश दिया कि 22 जनवरी के बाद यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। लिहाजा हर काम गुणवत्तापूर्ण और समय से हो। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

अयोध्या में होगी प्रयाग सी स्वच्छ्ता, लागू करें स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल

तीर्थ क्षेत्र पुरम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्ट द्वारा विकसित टेंट सिटी का भ्रमण कराकर व्यवस्थाओं से अवगत कराया। यहां महंत अवेद्यनाथ जी नगर, ओंकार भावे नगर, वामदेव जी महाराज नगर सहित सभी नगरों में भ्रमण कर व्यवस्था देखी और कहा कि साफ-सफाई को शीर्ष प्राथमिकता दें। कुंभ जैसी स्वच्छ्ता व्यवस्था हो।

नगर निगम की टेंट सिटी का भी किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नगर निगम द्वारा बनाई जा रही टेंट सिटी का अवलोकन किया। 22 जनवरी के बाद रामनगरी में आने वाले दर्शनार्थियों के रहने की व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में यहां दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि यहां चौखट थोड़ा ऊंचा कराया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला/पुरुष शौचालयों की नियमित साफ सफाई हो, किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था न हो।

नगर निगम जलकल भवन पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Yogi) 

संकटमोचन हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री (CM Yogi) कुबेर टीला गए, यहां जटायु जी को नमन किया। यहां से मुख्यमंत्री नगर निगम जलकल भवन बेनीगंज अमानीगंज का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को देखा। अफसरों से कहा कि ऐसा कार्य करें कि अयोध्या स्वच्छतम और सुंदरतम नगरी दिखे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें।

पंचवटी आश्रम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पंचवटी आश्रम का भी जायजा लिया। यहां मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि साफ-सफाई अच्छी हो। गर्म पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। गड्ढे-कंबल साफ हों। यहां तैनात किए जाने वाले लोग रहने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सेवा भाव के साथ काम करें।

महंत नृत्य गोपाल दास का जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मणिराम दास छावनी में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट-वार्ता की। उनका कुशलक्षेम जाना। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उनसे चर्चा भी की। मुख्यमंत्री दिगम्बर अखाड़ा भी गए। गोरक्षपीठ से अखाड़ा के काफी पुराने सम्बंध हैं।

Tags: ayodhya newscm yogipran pratishthaYogi News
Previous Post

अयोध्या में लागू करें स्वच्छ्ता का ‘कुंभ मॉडल: सीएम योगी

Next Post

15 जनवरी से स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा 2.0 प्रारंभ, स्वच्छता वॉरियर्स करेंगे का मूल्यांकन

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
23 IAS officers transferred

15 जनवरी से स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा 2.0 प्रारंभ, स्वच्छता वॉरियर्स करेंगे का मूल्यांकन

यह भी पढ़ें

बड़ा फैसला : अब यहां बाइक में 5 और कार में 10 लीटर ही भरवा सकेंगे पेट्रोल

11/08/2020
Shani

इस दिन शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात

12/05/2025
PM Narendra Modi

क्या है पीएम रामबाण सुरक्षा योजना का पूरा सच?

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version