• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS-2023 को 13 देशों को सीएम योगी ने भेजा न्यौता

Writer D by Writer D
20/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अगले वर्ष 2023 में 10 से 12 फरवरी के मध्य होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2023 के लिए 13 देशों के औद्यौगिक मंत्रियों/सेक्रेट्री को निमंत्रण भेजा है। इसके अतिरिक्त समस्त केंद्रीय मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए यूपी में उद्योग और निवेश के लिए बेहद अनुकूल परिस्थितियों का भी जिक्र किया है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास नीति 2022-23 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी है। जिन देशों के औद्योगिक विकास मंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है उनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा एवं अर्जेंटीना शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है।

इन्हें भेजा गया है निमंत्रण

– डॉ. थानी अल जेओदी, मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर फॉरेन ट्रेड, यूएई

– निशिमुरा यासूतोशी, मिनिस्टर ऑफ इकॉनमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री, जापान सरकार

– रॉबर्ट हाबेक, फेडरल मिनिस्टर फॉर इकॉनमिक अफेयर्स एंड क्लाइमेट एक्शन, जर्मनी सरकार

– पाउलो रॉबर्टो नून्स गुडेस, मिनिस्टर ऑफ इकॉनमी, ब्राजील सरकार

– एड ह्यूसिक एमपी, मिनिस्टर फॉर इंडस्ट्री एंड साइंस, ऑस्ट्रेलिया सरकार

– ओलिविर बेक्ट, मिनिस्टर डेलीगेट फॉर फॉरेन ट्रेड एंड इकॉनमिक अट्रैक्टिवनेस, फ्रांस सरकार

– जोस इग्नासियो डि मेनेडिगुरेन, सेक्रेट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड प्रोडक्टिव डेवलपमेंट, अर्जेंटीना सरकार

– लिस्जे श्क्रेनेमाचेर, मिनिस्टर फॉर फॉरेन ट्रेड एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, नीदरलैंड सरकार

– हडजा लाहबीब, मिनिस्टर फॉर फॉरेन अफेयर्स, यूरोपियन अफेयर्स एंड फॉरेन ट्रेड, बेल्जियम सरकार

-एलडेफोंसो गुजाराडो विलारीयल, सेक्रेट्री ऑफ इकॉनमी, मेक्सिको सरकार

-पियरे फिट्जगिबोन, क्यूबेक मिनिस्टर फॉर द इकॉनमी, इनोवेशन एंड एनर्जी, कनाडा सरकार

-मार्टिन बिरन, क्यूबेक मिनिस्टर फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस एंड फ्रैंकोफोनी, कनाडा सरकार

-राक्वेल ब्युएरोस्त्रो, मिनिस्टर ऑफ इकॉनमी, मेक्सिको सरकार

-गिना एम रायमोंडो, सेक्रेट्री ऑफ कॉमर्स, कॉमर्स डिपार्टमेंट, यूएई सरकार

-केमी बेडेनोक, सेक्रेट्री ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल ट्रेड, डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल ट्रेड, यूके सरकार

Tags: gis 2023Lucknow Newsup global investor summit 2023Yogi News
Previous Post

आरुषि वर्मा की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, 48 घंटे में पुलिस ने खोजा मृतका का परिवार

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों को रौंदा, 8 मासूमों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों को रौंदा, 8 मासूमों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Hotels

छुट्टियों में लग्जरी होटल पहुंचा पूरा परिवार, एक घंटे में हो गई चार सदस्यों की मौत

19/10/2021
shrawasti road accident

भीषण सड़क हादसे में पांच की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

04/09/2021
cm yogi

CM योगी का मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा का कल करेंगे दौरा

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version