• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सीएम योगी गंभीर, सतर्कता के दिया निर्देश

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 682 नये मामले सामने आए हैं। कोविड के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कोविड की बदलती परिस्थितियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को यहां टीम-09 की बैठक के दौरान कहा कि कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखें। सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से परख कर ली जाए। जरूरी दवाओं के साथ मेडिसिन किट तैयार करा लिए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह से कोविड के नए केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी दर न्यूनतम है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 3257 है। पिछले 24 घंटों में 91 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। 682 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 352 लोग उपचार के बाद कोरोना मुक्त हुए। 3082 लोग घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह समय सतर्क और सावधान रहने का है।

लखनऊ में बेकाबू होता कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 618

प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है। 33 करोड़ 73 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 साल से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 96 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

15-17 आयु वर्ग के 99.27 फीसदी किशोरों और 12 से 14 आयु वर्ग के 94.55 फीसदी से अधिक बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी की अपेक्षा है। बच्चों को दूसरी डोज समय से दी जाए।

हैलो मैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहा हूं, बाबू जी की तबीयत कैसी है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक जुलाई से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, फॉगिंग सैनिटाइजेशन के संबंध में जागरूकता बढ़ाये जाने की जरूरत है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए।

Tags: cm yogicorona cases in lucknowcorona cases in upLucknow News
Previous Post

UPSC IFS प्री का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post

यूपी की बहू बनी नेहा राठौर, यूपी में ‘का बा’ गाने से चर्चा में थी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Next Post
Neha Rathore

यूपी की बहू बनी नेहा राठौर, यूपी में 'का बा' गाने से चर्चा में थी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी बोले- नौकरशाह जितने जिम्मेदार होंगे, देश को उतना ही फायदा होगा

23/10/2021
Bridge Collapsed

बिहार में उद्घाटन से पहले नदी में समाया पुल, 12 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार

18/06/2024
Sanket Bhosle gave birthday wishes to Sugandha Mishra in a special way

संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version