• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के खिलाफ सीएम योगी सख्त, टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
26/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में विशेषकर कोरोना (Corona) के नये मामलों में निरंतर बढ़ोत्तरी को देखते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने टेस्टिंग (Testing) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में क्रमशः 126 और 30 नए केस पाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को टीम-09 की बैठक में कहा कि ऐसे में जरूरी है कि टेस्टिंग को और बढ़ाया जाए। हर दिन न्यूनतम डेढ़ लाख टेस्ट किए जाने चाहिए। ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन की ही आवश्यकता पड़ रही है, उन्हें कोविड आइसोलेशन प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी दी जाए।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए : CM Yogi

उन्होने (CM Yogi) कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 1316 है। पिछले 24 घंटों में 91,673 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 203 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 162 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। एनसीआर व लखनऊ जैसे जिलों में जहां केस अधिक मिल रहे हैं, वहां फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने महंत नृत्य गोपाल से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियोजित प्रयासों से इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के बाद संचारी रोगों के उन्मूलन में प्रदेश ने एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। हाल के परिणाम बताते हैं कि प्रदेश में मलेरिया और कालाजार रोग समाप्ति की ओर है। प्रति 1,000 की जनसंख्या पर एक से भी कम लोगों में मलेरिया की समस्या देखी गई, जबकि कालाजार रोग 22 चिन्हित ब्लॉक में हर 10,000 की आबादी में एक से कम लोगों में ही देखा गया है। यह बड़ी उपलब्धि है। बहुत जल्द हमारा प्रदेश कालाजार मुक्त हो जाएगा और मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण भी हो जाएगा।

उन्होने कहा कि 31 करोड़ 17 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 87.67 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 94.74 फीसदी किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है और 64.33 प्रतिशत से किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है।

Tags: cm yogiCorona testinglive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

डिप्टी CM केशव मौर्य ने महंत नृत्य गोपाल से की मुलाकात

Next Post

66 साल के पूर्व क्रिकेटर दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल बनेंगी दुल्हन

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

66 साल के पूर्व क्रिकेटर दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल बनेंगी दुल्हन

यह भी पढ़ें

Murder

अवैध संबंध बनाने से महिला ने किया इंकार, तो प्रेमी ने काटकर अलग कर दी गर्दन

21/07/2021
Arrested

लॉकर ठीक करने वाला ही निकला चोर, भारी मात्रा में जेवरात हुए बरामद

31/03/2023
CM Yogi

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version