• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमाखोरों पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश सरकार त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मुस्तैद दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उच्चाधिकारियों की बैठक के दौरान जमाखाेरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि बढ़ती कीमतों को रोका जा सके। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में 28 अक्टूबर से दीपावली मेले का आयोजन शुरू हो रहा है।

दीपावली मेले में स्थानीय शिल्पकला तो देखने को मिलेगी ही, लोग सुस्वादु व्यंजनों का जायका भी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इन मेलों को प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश दिए हैं। इन मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मेले से जोड़ने का प्रयास हो ताकि मेले के आयोजन का उद्देश्य पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खाद्य तेलों, सब्जियों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। केन्द्र सरकार ने इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। मूल्य नियंत्रित रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी की हर शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि करवा चौथ और दीपावली से लेकर छठ पूजा तक खाद्य सामग्री की मांग बढ़ी रहती है। ऐसे में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। लिहाजा सरकार ने मिलावटखोरों से कड़ाई निपटने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में जिन जिलों में भारी बारिश से कृषि फसलों को नुकसान हुआ है, उन जिलों के प्रभारी मंत्री वहां के किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 17 से 19 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। कृषि फसलों पर इसका बुरा असर पड़ा है। अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे का काम जल्द पूरा किया जाए। प्रभारी मंत्री अपने जिलों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित किसानों से संवाद करें।

J&K: शाह ने सुरक्षा समीक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग की सहभागिता योजना के अच्छे परिणाम मिले हैं। योजना के तहत पशुपालक को गोवंश के भरण-पोषण के लिए 900 प्रतिमाह दिया जा रहा है। लाभार्थियों को यह राशि समय से मिलना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को योजना की स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निराश्रित गोवंश के सड़कों पर घूमने से आमजन को समस्या हो रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजस्वकर्मियों के सहयोग से इन गोवंश को निराश्रित गो-आश्रय स्थलों तक पहुंचाएं। वहां उनकी व्यवस्था कराएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इसमें लापरवाही न हो। छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Cabinet meetingcm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

J&K: शाह ने सुरक्षा समीक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

Next Post

प्रियंका गांधी ने ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे के साथ की सात ‘प्रतिज्ञाओं’ की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post

प्रियंका गांधी ने 'हम वचन निभाएंगे' नारे के साथ की सात 'प्रतिज्ञाओं' की घोषणा

यह भी पढ़ें

CM Yogi performed Havan by worshiping Mahagauri

महागौरी की पूजा कर सीएम योगी ने किया हवन

29/03/2023
narayan rane

‘मैं होता तो उसे थप्पड़ मारता’, उद्धव पर अपमानजनक टिप्पणी पर राणे पर हुई FIR

24/08/2021
IRCON

रेल मंत्रालय की नवरत्न कंपनी में निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

04/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version