• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी आज से वाराणसी दौरे पर, कोरोना से बचाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
cm yogi

The Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath calling on the Union Minister for Finance and Corporate Affairs, Shri Arun Jaitley, in New Delhi on September 11, 2017.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव की चल रही तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम वाराणसी आ रहे हैं।

दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) में पंडित राजन मिश्रा कोविड चिकित्सालय, सर सुंदरलाल अस्पताल, ब्लैक फंगस वार्ड, इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर सिगरा का निरीक्षण करेंगे। कोरोना की तैयारियों का अधिकारियों से फीड बैक लेने के बाद समीक्षा बैठक भी करेंगे।

जिलाधिकारी के अनुसार समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। माना जा रहा है कि दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री टीकाकरण को लेकर चिरईगांव, चोलापुर स्वास्थ्य केंद्र तथा शहर के किसी एक अस्पताल का निरीक्षण भी कर सकते है। पूर्वांह 10 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से मिर्जापुर जाएंगे। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को देख प्रशासनिक अफसरों के अलावा विभिन्न विभागों ​के अफसर सुबह से ही तैयारियों में जुट गये।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी मई महीने में दूसरी बार वाराणसी आ रहे हैं। इससे पहले वह 9 मई को भी वाराणसी आये थे। पिछले महीने 9 अप्रैल को भी वाराणसी आए थे । इस दौरान उन्होंने बीएचयू और कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री वाराणसी सहित पूरे प्रदेश का दौरा कर महामारी पर नियंत्रण के लिए लगातार अफसरों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कंटेनमेंट जोन के साथ संक्रमित मरीजों से भी मिल रहे हैं। उनके प्रयासों का नतीजा भी दिखने लगा है। जिले में कोरोना के संक्रमण दर में लगातार कमी आ रही है। अस्पतालों में आक्सीजन, बेड और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता भी बढ़ रही है।

Tags: cm yogicm yogi visit varanasiup newsYogi News
Previous Post

चंद्रग्रहण पर करें इन चीजों का दान, जीवन से दूर हो जाएंगी परेशानियां

Next Post

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 221 अंकों की छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
Next Post
share market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 221 अंकों की छलांग

यह भी पढ़ें

shot

प्रधानमंत्री आवास के पास पूर्व मंत्री की मां को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली

15/04/2023
bread pizza

आज बनाएं पिज्जा, देखते ही मुंह में आने लगेगा पानी

11/08/2025
Murder

चुनावी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

06/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version