• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Writer D by Writer D
05/07/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आगामी 07 जुलाई को प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की माइक्रो लेवेल प्लानिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, किंतु प्लास्टिक की बोतल आदि के उपयोग को रोका जाए।

cm yogi

मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने तथा डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सड़कों के साथ-साथ पूरे शहर की अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था कराए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर तथा डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम आदि स्थलों पर सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए।

योगी सरकार ने किए 4 IAS व 3 PCS अफसरों के तबादले

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वर्षा होने आदि की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था रखे जाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री  की वाराणसी की यह पहली यात्रा है, जो पूरी तरह भव्य व ऐतिहासिक होनी चाहिए।

cm yogi

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री  ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर प्रस्तावित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के उद्घाटन के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा जनसभा कार्यक्रम स्थल के सम्बन्ध में निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात् उन्होंने  काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

cm yogi

cm yogi

निरीक्षण के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogipm modivaranasi news
Previous Post

लालू यादव की हालत स्थिर, पीएम मोदी ने तेजस्वी को फोन कर जाना हाल

Next Post

10 माह की बच्ची को मिली रेलवे में नौकरी, जानिए वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Next Post
Railway

10 माह की बच्ची को मिली रेलवे में नौकरी, जानिए वजह

यह भी पढ़ें

badam halwa

इस डिश से करें नए साल की शुरुआत

31/12/2025
CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

सीएम योगी ने सीएमओ डॉ. जितेन्द्र पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

04/01/2021

अफगानिस्तान से स्वदेश लौटने वालों में ‘कानपुर की बेटी’ और उसके बच्चों का भी नाम

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version