• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने पूर्वजों और अपनी विरासत के सम्मान से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को पीजी कॉलेज गोराबाजार में गाजीपुर के ‘मदन मोहन मालवीय’ कहे जाने वाले बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू राजेश्वर सिंह ने अपनी विरासत का सम्मान करते हुए इस जिले को अपने अतीत के साथ जोड़ने का कार्य किया था। अपने पूर्वजों और अपनी विरासत के सम्मान से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। सीएम योगी ने कहा कि हमारा सनातन धर्म हमें यही सिखाता है कि हमारे लिए जिन्होंने ने कुछ किया है उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करें।

May be an image of 4 people and people standing

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गाजीपुर जनपद का अतीत गौरवशाली है। महर्षि विश्वामित्र के पिता की राजधानी हुआ करता था। भारत के इतिहास को बनाने वाला जनपद, भारत और आर्यावर्त्त से राक्षसों का समूल नाश करने वाला जनपद है। सीता स्वंयम्बर में अयोध्या को निमंत्रण नहीं था। राम और लक्ष्मण को ले जाने का माध्यम महर्षि विश्वामित्र माध्यम बने थे।

cm yogi

उन्होंने आर्यावर्त की दो ताकतों को जोड़ा, क्योंकि वह जानते थे कि रावण के राक्षस अगर बक्सर तक पहुंच चुके हैं तो आर्यावर्त खतरे में है। उन्होंने कहा कि राम राज्य की स्थापना का शंखनाद हमारे पूज्य ऋषियों और मुनियों ने किया था। विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां के विश्विद्यालय का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर किया। वहीं एक हजार वर्ष पहले विदेशी ताकतों से लड़ने वाले महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमने आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज का नाम रखा है।

cm yogi

बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह को याद करते हुए सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि यह संयोग ही है कि गाजीपुर का यह महाविद्यालय पहले गोरखपुर विश्विद्यालय से सम्बद्ध था और गोरक्षपीठ के दोनों महाविद्यालय भी उससे जुड़े थे। इस वजह से बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह से हम लोगों के आत्मीय सम्बंध थे। उन्होंने कहा कि बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह देश और दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया हो रहा था उसको यहां के पीजी कॉलेज में लाकर स्थापित करते थे।

cm yogi

उसके बाद जब भी वह गोरखपुर आते थे तो हम लोगों को बताते थे कि इसे अपने यहां लागू कर लीजिए बच्चों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक समय गाजीपुर और आजमगढ़ जैसे जनपदों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। विकृत ताकतों ने यहां की पहचान को धूमिल कर दिया था। उस मुश्किल के समय में भी गाजीपुर में राजेश्वर जी जैसे लोगों ने समाज सेवा की और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई।

cm yogi

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबके सामने कुछ लक्ष्य रखे हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। कोविड के दौरान जब हम जीवन और जीविका बचा रहे थे तब प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की और ये धरती इसके अभिनव प्रयोग की भूमि बन सकती है। हमें व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान से सक्षम युवा देश और दुनिया में पहुचाने हैं। उन्होंने कहा कि हमारी छप्पन फीसदी आबादी कामकाजी है। हमारे पास सबसे अच्छा युवा है जो अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से पूरे देश को गौरवान्वित करता है और उसी युवा के लिए आज हम काम कर रहे हैं। हमारी सरकार अब तक हम 15 लाख युवाओं को टैब्लेट और स्मार्टफोन दे चुकी और अगले पांच वर्ष में 2 करोड़ नौजवानों को हम टैब्लेट देंगे।

cm yogi

ऑनलाइन ने वरासत के हक को दी रफ्तार

दिव्यांगजनों का जाना हाल

जनसभा को सम्बोधित करने से पहले सीएम योगी (CM Yogi) पीजी कॉलेज गोराबाजार के सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्यांगजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

cm yogi

साथ ही सीएम योगी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्मार्ट केन (छड़ी), हियरिंग एड, ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर वितरित की। इसके बाद उन्होंने मंच पर ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/किट का वितरण किया।

Tags: cm yogigajipur news
Previous Post

ऑनलाइन ने वरासत के हक को दी रफ्तार

Next Post

लविवि द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं ने सीखे मशरूम की खेती के गुण

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Next Post
mushroom

लविवि द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं ने सीखे मशरूम की खेती के गुण

यह भी पढ़ें

police

पाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान, पोल खुलने पर छोड़ा पद, होगी FIR

30/12/2020
Yashodhara Scindia

कैबिनेट मंत्री यशोधरा सिंधिया के काफिले की गाड़ी से टकराया शख्स, मौके पर मौत

01/08/2022
Jacqueline Fernandes

जैकलीन फर्नांडीस उठा रही है घुड़सवारी का लुत्फ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version