• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कान्हानगरी में जन्माष्टमी मनाएंगे सीएम योगी, अन्नपूर्णा भोजनालय का करेंगे लोकापर्ण

Writer D by Writer D
18/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन के जयपुर मंदिर के पास नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनालय का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) करेंगे। यह विशेष अवसर होगा जब मुख्यमंत्री जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा नगरी पहुंचेंगे। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मभू्मि मंदिर के भागवत भवन में युगल सरकार के दर्शन कर पूजन-अर्चन करेंगे।

श्रीकृष्ण के 5249वां जन्मदिवस मनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 19 अगस्त को मथुरा आ रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री जन्माष्टमी का पर्व कान्हा के साथ मनाएंगे। इस दौरान वह ठाकुरजी के दर्शन एवं विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

वहीं वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन करने के बाद साधु-संतों संग भोजन भी ग्रहण करेंगे। समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बाल कृष्ण के अलावा साध्वी ऋतंभरा, राम कथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के साथ प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के आगमन का रूट प्लान

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री (CM Yogi) गोरखपुर से हवाई जहाज द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर 12:35 बजे उतरेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर एक बजे उतरेंगे। 1:10 बजे वृंदावन स्थित अन्नपूर्णा भवन का भ्रमण कर वहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करेंगे। 1:55 बजे मुख्यमंत्री योगी यहां से निकलेंगे और दो बजे टीएफसी पहुंचेंगे। टीएफसी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2022 और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। टीएफसी में 1:30 घंटे रहने के बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे निकलेंगे और 3:35 बजे पवनहंस पहुंचेंगे।

प्रदेश की 6200 गौशालाओं में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

पवनहंस हेलीपैड से 3:40 बजे चलकर रामलीला मैदान के हेलीपैड पर 3:50 बजे उतरेंगे। 3:55 बजे रामलीला मैदान से चलकर 4:00 बजे मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। 4:00 बजे से 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री दर्शन-पूजन करेंगे। 4:35 पर रामालीला मैदान के हेलीपैड पर पहुंच 4:40 बजे पर हेलीकॉप्टर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 5:00 बजे खेरिया पहुंच जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, अन्नपूर्णा भवन ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा बनवाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को रोजाना निशुल्क भोजन कराया जाएगा। दानदाता यहां पर निशुल्क भोजन के लिए दान दे सकते हैं।

Tags: cm yogijanmashtami newsLucknow Newsmathura newsup news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

Next Post

खिलाड़ी की सफलता से क्षेत्रवासियों, राज्यवासियों और देश की भावनाएं जुड़ती: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
CM Dhami

खिलाड़ी की सफलता से क्षेत्रवासियों, राज्यवासियों और देश की भावनाएं जुड़ती: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Train

ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत

27/01/2023
ludo trailer out

एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लेकर आ रही है अभिषेक बच्चन

19/10/2020

 PM मोदी ने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का जीर्णोद्धार करने वाले श्रमिकों पर की पुष्प वर्षा

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version