• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

Writer D by Writer D
20/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, हमीरपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को हमीरपुर जिले के दौरे पर आएंगे। यहां मुख्यमंत्री 636.82 करोड़ रूपये की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राठ स्थित स्वामी ब्रह्मनंद डिग्री कॉलेज, मैदान में आयोजित जनसभा एवं विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वे हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास से संबंधित 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 636.82 करोड़ रुपये है।

ये परियोजनाएं जिले में आधारभूत संरचना, संपर्क मार्ग, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी एवं लोक कल्याणकारी नीतियों से जनसामान्य को अवगत कराएंगे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया है।

परियोजनाओं का संक्षिप्त विवरण लोकार्पण

कुल परियोजनाएं : 34

कुल लागत : 225.08 करोड़ रुपये

शिलान्यास

कुल परियोजनाएं : 41

कुल लागत : 411.73 करोड़ रुपये

कुल योग

कुल परियोजनाएं : 75

कुल लागत : 636.82 करोड़ रुपये

विधानसभावार विवरण

हमीरपुर विधानसभा

लोकार्पण : 21 परियोजनाएं (65.27 करोड़ रुपये)

शिलान्यास : 24 परियोजनाएं (219.19 करोड़ रुपये)

कुल : 45 परियोजनाएं (284.46 करोड़ रुपये)

राठ विधानसभा

लोकार्पण : 13 परियोजनाएं (159.81 करोड़ रुपये)

शिलान्यास : 17 परियोजनाएं (192.54 करोड़ रुपये)

कुल : 30 परियोजनाएं (352.35 करोड़ रुपये)

Tags: cm yogi
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने की तैयारी पूरी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश

Next Post

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश के खिलाफ पोस्टर वार, आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरों से निशाना

21/09/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

योगी की पाती: हुनर से ग्लोबल मार्केट तक यूपी की नई उड़ान

21/09/2026
आगरा

सिकंदरा में नाले की दीवार मजदूरों पर गिरी, दो की मौत

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का ‘पीडीए रथ’ सपा के लाल रंग का कम भगवा अधिक: मायावती

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

यह भी पढ़ें

shooter Parvez was killed by STF

कुख्यात डॉन खान मुबारक का करीबी शूटर परवेज़ को STF ने किया ढेर

06/06/2021
world no tobacco day

World No Tobacco Day: आपको मौत के मुंह में ले जाती है तंबाकू की लत!

31/05/2022

रूस : कमचटका प्रायद्वीप में भूकंप के तीन झटके, तीव्रता 5 मापी गई

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version