• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी आज गोरखपुर को देंगे PNG की सौगात, वितरित करेंगे गैस कनेक्शन

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के  गोरखपुर में भी अब पाइपलाइन से घरों तक रसोई गैस की आपूर्ति होगी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पाइपलाइन से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति की सौगात मिलेगी।

दोपहर बाद चार बजे खानिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी टोरेंट कंपनी की तरफ से स्थापित आठ सीएनजी व सिटी गेट सब स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 101 लोगों को घरेलू पाइप्ड गैस कनेक्शन भी वितरित करेंगे।

वहीं गोरखपुर के साथ संतकबीरनगर और कुशीनगर में भी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू होगी। आठ साल के भीतर इन तीनों जिलों में 1,78,200 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचाई जाएगी।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता की मेडिकल टीम पहुंची अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी पराग डेयरी के लिए औद्योगिक गैस कनेक्शन और टोरेंट की तरफ से प्रदेश में बनाए गए 13 ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ करेंगे। टोरेंट कंपनी को गोरखपुर में रसोई गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने की जिम्मेदारी मिली है। पीएनजी की आपूर्ति के लिए महानगर में तेजी से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पहले फेज में तारामंडल के तकरीबन 10 हजार घरों में पीएनजी आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध ढंग से आपूर्ति शुरू होगी।

पहले फेज के तहत तारामंडल क्षेत्र में आपूर्ति शुरू करने से पहले टोरेंट ने खानिमपुर व गीडा सेक्टर पांच आवासीय कॉलोनी में ट्रायल के तौर पर पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति शुरू की है। साथ ही पराग डेयरी को भी औद्योगिक कनेक्शन से पीएनजी आपूर्ति की जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री करेंगे। खानिमपुर में अब तक 57 लोगों ने कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 35 घरों में आपूर्ति शुरू हो गई है। गीडा सेक्टर पांच आवासीय कॉलोनी में 127 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 70 लोगों के घर पाइप व मीटर लगाया जा चुका है। 55 घरों में गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रविवार को 101 लोगों को कनेक्शन सौंपेंगे।

Tags: cm yogicm yogi news updatecm yogi visit todaycooking gasGorakhpur Hindi Samachargorakhpur newsGorakhpur News in Hindilatest gorakhpur newsLatest Gorakhpur News in Hindipipeline gasPipeline in gorakhpur
Previous Post

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता की मेडिकल टीम पहुंची अयोध्या

Next Post

भवानीपुर में ‘दीदी’ की रिकॉर्डतोड़ जीत, BJP को दी 58 हजार वोटों से मात

Writer D

Writer D

Related Posts

7500 cow shelters to become cattle food security hubs
उत्तर प्रदेश

7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब

08/02/2026
Road Cutting
राजनीति

रोड कटिंग लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर में सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

08/02/2026
Digital Education
राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 168 विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

08/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

08/02/2026
Har Ghar Nal
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा

08/02/2026
Next Post

भवानीपुर में 'दीदी' की रिकॉर्डतोड़ जीत, BJP को दी 58 हजार वोटों से मात

यह भी पढ़ें

us president election

ट्रंप की बाइडेन को चेतावनी, कहा- जबरन प्रेसीडेंसी का दावा न करें, अभी तो कानूनी लड़ाई शुरू हुई है

07/11/2020
Sarva pitru Amavasya

सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य का ग्रहण, क्या कर सकेंगे श्राद्ध

24/09/2024
rahul- vaidya grand reception

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया रोमांटिक डांस, सामने आई ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version