• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी आज गोरखपुर में करेंगे 1822 करोड़ रुपये की प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास

Writer D by Writer D
27/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 27 नवंबर शुरु होने वाले आठ दिवसीय दौरे में गोरखपुर में 1822 करोड़ रुपये चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

श्री योगी (CM Yogi) इस दौरान 474.42 करोड़ रुपये की लागत वाले गोड़धोइया नाला एवं रामगढ़ताल के जीर्णोद्धार तथा नाले के इंटरसेप्शन, डायवर्जन व ट्रीटमेंट के निर्माण से संबंधित परियोजना का शिलान्यास तथा गोरखपुर सीवरेज योजना सी पार्ट 2 की भी आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की लागत 561.34 करोड़ रुपये है। वह 96.50 करोड़ रुपये की लागत वाले जेल बाईपास फोर लेन पर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर का भी शिलान्यास होगा।

इसके साथ ही आयुष विश्वविद्यालय की महत्ता के दृष्टिगत भटहट से बासस्थान मार्ग के फोर लेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस प्रोजेक्ट की लागत 689.35 करोड़ रुपये है। इन सभी चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के शिलान्यास का समारोह 27 नवंबर को अपराह्न 4 बजे से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में होगा जहां मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री दूसरे दिन 28 नवंबर को सुबह 10 बजे चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के समारोह में शामिल होंगे और नवयुगलों को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 30 नवंबर को पुनः गोरखपुर आएंगे। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। उनके हाथों प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क तथा फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास भी होगा।

वह चार दिसंबर को चार प्रमुख विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे तथा राप्ती नदी में गिरने वाले कटनिया/महेवा नाले के इंटरसेप्शन डायवर्जन एवं ट्रीटमेंट परियोजना, टीपीनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज तक सिक्स लेन फ्लाई ओवर के निर्माण तथा अतिरिक्त फोर लेन द्वारा देवरिया बाईपास रोड को जोड़ने के लिए फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे गीता प्रेस में आयोजित गीता जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

चिड़ियाघर में बाल ट्रेन की चपेट में आई शिक्षिका, मौत

Next Post

प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने की बहन की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post
murder

प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने की बहन की हत्या

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार का बड़ा फैसला, जिला पंचायत अध्यक्षों को मिली प्रशासक की जिम्मेदारी

11/07/2026
Radha Mohan Singh

भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात

01/12/2020
mukhtar ansari

मुख्तार को लेकर यूपी पहुंचा काफिला रुका, ओझल हो गई थी एम्बुलेंस

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version