• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी गोरखपुर में रखेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला

Writer D by Writer D
28/02/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन मार्च को गोरखपुर के ताल नदोर में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और इसे भविष्य में विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बुध्दवार को बताया कि इसके एक दिन पहले दो मार्च को श्री योगी गोरखपुर में स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

उन्होंने (CM Yogi) बताया कि गोरखपुर में बनने वाला पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान और मथुरा से संबद्ध होगा। उन्होंने ब इसके बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों को भी काफी फायदा होगा। इस महाविद्यालय को क्रमवार तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर.वाराणसी हाईवे पर स्थित ताल नदोर में 80 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि पहले चरण के निर्माण पर 228 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार दी गई है। महाविद्यालय के परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉकए स्टाफ क्वार्टरए छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ.साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। महाविद्यालय परिसर को ..नेट जीरो एनर्जी.. की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी।

पिछली सरकारों ने पीएसी को खत्म करने की कोशिश की: सीएम योगी

इसके एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दोपहर बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें करीब 954 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 53 करोड़ रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य सम्मिलित हैं।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

अखिलेश के खिलाफ ही लड़ूंगा लोकसभा चुनाव: निरहुआ

Next Post

योगी सरकार सभी के सहयोग से उत्तर प्रदेश को बना रही विकसित प्रदेश: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
AK Sharma

योगी सरकार सभी के सहयोग से उत्तर प्रदेश को बना रही विकसित प्रदेश: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

एचडीएफसी ने लोन पर ब्याज दर घटकर दिया ग्राहकों को दिवाली का तोहफा

10/11/2020

विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिससे वोटरों को लुभाया जा सके : मानवेन्द्र सिंह

04/02/2022
Ujjwala cylinder

Budget 2021: उज्ज्वला योजना में एक करोड़ और परिवारों को जोड़ा जाने का ऐलान

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version