• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी कल लखनऊ से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

Writer D by Writer D
31/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
School Chalo Abhiyan

School Chalo Abhiyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप्र के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के नामांकन को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को लोक भवन में स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) 2023-24 की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रदेश के सभी ब्लॉकों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। पिछले साल अप्रैल में मुख्यमंत्री योगी ने आकांक्षात्मक जिला श्रावस्ती से इस अभियान की शुरुआत की थी।

चार लाख बच्चों को किया चिन्हित

प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्ष में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाने में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। सरकार बहुत बड़ी तादाद में बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने में सफल रही है। हालांकि इसके बावजूद एसर 2022 के सर्वे के अनुसार सात से 16 साल की उम्र के 3.5 प्रतिशत बच्चों का अभी भी नामांकन नहीं हो सका है। इस सत्र में योगी सरकार इन बच्चों को भी वापस स्कूल लाने के लिए अभियान के तहत प्रयास करेगी।

डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के अनुसार सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक नामांकन करने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। बचे हुए बच्चों को भी वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चार लाख बच्चों को हमने चिन्हित कर लिया है। गृह भ्रमण, घरेलू उद्योगों में काम करने वाले बच्चों और बेटियों को ट्रैक करने पर काफी काम किया गया है।

चलाए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) के अंतर्गत आकांक्षात्मक ब्लॉकों में चुनिंदा मॉडल स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वहां प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अभियान के तहत शिक्षक ऐसे बच्चों के घरों में विजिट करेंगे जिन्होंने बीच में ही स्कूल छोड़ दिया है। खासतौर पर लड़कियों के घर का दौरा किया जाएगा। उन्हें वापस स्कूल लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उनके अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली 1200 रुपये की राशि के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

इस स्कूल पर देश भर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से अधिक के जुर्माने का नोटिस

इससे वो बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और स्टेशनरी खरीद सकेंगे। यहीं नहीं, अभियान के तहत ऐसे स्कूलों और छात्रों पर भी फोकस किया जाएगा जिनकी अटेंडेंस रेट काफी कम है। वहीं गांवों में शिक्षा चौपाल का भी आयोजन होगा और निपुण बालक व निपुण बालिकाओं का उत्साहवर्धन होगा।

अभिभावक-शिक्षक मीटिंग और एसएमसी बैठकें का आयोजन होगा। मैथ किट, साइंस किट, लाइब्रेरी बुक्स और अन्य प्रिंट रिच मैटेरियल के माध्यम से पेरेंट्स को क्लासरूम में हो रहे बदलाव से भी अवगत कराया जाएगा। स्टूडेंट लेवल तालिका और रिपोर्ट कार्ड डिस्ट्रिब्यूशन जैसे स्कूल लेवल असेसमेंट का भी प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में योगदान दे सकें।

Tags: cm yogiLucknow Newsschool chalo abhiyan
Previous Post

आईपीएस आरके विश्वकर्मा बने उप्र के कार्यवाहक डीजीपी

Next Post

उपभोक्ताओं को सही और समय पर उपलब्ध कराए जाएं बिजली के बिल: एम देवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
M Devraj

उपभोक्ताओं को सही और समय पर उपलब्ध कराए जाएं बिजली के बिल: एम देवराज

यह भी पढ़ें

Road Accident

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

22/03/2021

सुरजेवाला ने कहा- कांग्रेस का गुपकार गैंग से कोई संबंध नहीं  

17/11/2020
Radhika Khera

कांग्रेस को अलविदा कह बीजेपी में शामिल हुई राधिका खेड़ा, पार्टी पर लगाएं थे गंभीर आरोप

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version