• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: बांदा में नौ मई को गरजेंगे प्रदेश के सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/05/2023
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दूसरे चरण में चित्रकूट मंडल के चारों जनपद बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में 11 मई को मतदान होना है। ज्यों-ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नौ मई को बांदा आ रहे हैं। जो राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर 12 विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शहर के डीएम कॉलोनी के पास स्थित जीआईसी ग्राउंड में एक विशाल जनसभा सभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा दोपहर 12 बजे होगी। इस जनसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री बांदा नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मालती गुप्ता बासू की जीत सुनिश्चित करने के साथ-साथ अतर्रा नगर पालिका और नगर पंचायत मटौंध, नगर पंचायत तिंदवारी, नगर पंचायत बिसंडा, नगर पंचायत बबेरू नगर पंचायत नरैनी और नगर पंचायत ओरन के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

इधर, भाजपा संगठन ने बांदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मालती गुप्ता बासू के प्रचार अभियान में ताकत झोंक दी है। सांसद विधायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मालती गुप्ता बासू ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डाे मोहल्लों में जनसंपर्क कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जनता जनार्दन को जागरूक किया और नगर को विकास के पथ पर दौड़ाने के लिए भाजपा के कमल निशान पर अधिक से अधिक वोट और सपोर्ट कर विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा। जिससे ट्रिपल इंजन सरकार बन सके।

कर्नाटक की धरती पर पहुंचे यूपी के सीएम, आसमां में गूंजा योगी-योगी

दूसरी टोली में नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष भाजयुमो अंकित बासू, तीसरी टोली में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशुन बासू व नगर संयोजक लखन राजपूत ने घर-घर जाकर नगर वासियों से मुलाकात की।

चौथी टोली में अभिनव बासू व सदर बिधायक प्रतिनिधि रजत सेठ व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो पुष्कर द्विवेदी ने मालती गुप्ता बासू के लिए वोट मांगे। वहीं शहर के विभिन्न वार्डों मोहल्लों क्योंटरा उत्तरी व दक्षिणी, कटरा पूर्व व पश्चिम, छावी तालाब व चौंसठ जोगनी में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में आये जन-सैलाब ने प्रत्याशी मालती गुप्ता बासू व भाजपा पदाधिकारियों को फूलों और मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

Next Post

भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह ने अलीगंज की घटना पर यूपी पुलिस को ट्वीट किया

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

06/11/2025
Intercity Express
उत्तर प्रदेश

इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मची अफरातफरी, कोच से बाहर कूदे घबराए यात्री

06/11/2025
Sleeper bus overturns on Lucknow Expressway
उत्तर प्रदेश

वाराणसी जा रही स्लीपर बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

06/11/2025
CM Yogi reviewed the preparations before PM Modi's program.
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा

06/11/2025
Next Post
RP Singh

भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह ने अलीगंज की घटना पर यूपी पुलिस को ट्वीट किया

यह भी पढ़ें

corona in maharashtra

कोरोना से जान गंवाने वाले आठ लोगों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, जानें पूरा मामला

07/04/2021
Arrested

रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी पीएमओ अधिकारी

05/10/2023
योगी सरकार का बड़ा फैसला Yogi government's big decision

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी 896 हेड कांस्‍टेबलों के डिमोशन का आदेश वापस

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version