• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नाटक की धरती पर पहुंचे यूपी के सीएम, आसमां में गूंजा योगी-योगी

Writer D by Writer D
06/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi in Karnataka

CM Yogi in Karnataka

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चिकमगलूर/दक्षिणकन्नड़ा/उडुप्पी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) शनिवार को कर्नाटक की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में पहुंचे। य़हां उन्होंने कमल खिलाने का आह्वान किया तो आमजन ने योगी-योगी व बुलडोजर बाबा के गगनभेदी नारों व पुष्पवर्षा से उनका इस्तकबाल किया। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रचार के लिए तीसरी बार कर्नाटक पहुंचे। यहां उन्होंने कमल खिलाने का आह्वान किया। सीएम ने कहीं रैली को संबोधित किया तो कहीं रोड शो कर भाजपा की ताकत का अहसास कराया।

वहीं योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को देखने-सुनने कर्नाटक का आम जनमानस भी उमड़ा। चारों तरफ भगवा झंडे नजर आ रहे थे और जय श्रीराम-बजरंग बली की गूंज सुनाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां कार्यों की बदौलत बजरंग दल की सराहना की, वहीं यह भी कहा कि राष्ट्रवादी समाज पीएफआई समर्थकों को धूल चटाएगा। सीएम के निशाने पर कांग्रेस व जेडीएस भी रहे। उन्होंने आह्वान किया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लाकर राष्ट्रवाद की ज्वाला को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें।

Jai Bajrang Bali!

Immense support of people of Karnataka during a roadshow in Bantwala, District Dakshina Kannada.

Do watch! https://t.co/yvTXcdMMfs

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 6, 2023

बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदू आस्था से खिलवाड़ः योगी (CM Yogi) 

श्रृंगेरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीएन जीवाराज के पक्ष में लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कर्नाटक भारत की भाव भूमि है। मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म प्रदेश उत्तर प्रदेश से आया हूं। कर्नाटक भगवान राम के अनन्य भक्त प्रभु हनुमान की पावन भूमि है। यूपी व कर्नाटक अनन्य भाव से एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं। जिन्हें एक भारत-श्रेष्ठ भारत अच्छा नहीं लगता, वे कर्नाटक में पीएफआई जैसे संगठनों को उन्मुक्त कर समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवाद के लिए समर्पित, सामाजिक सेवा के लिए जगविख्यात श्री हनुमान के अनन्य सेवक बजरंग दल को बैन करने की बात करते हैं।

बजरंग दल को बैन करने का मतलब कांग्रेस द्वारा हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हिंदू समाज इसे स्वीकार नहीं कर सकता। सीएम ने कहा कि बजरंग बली के स्मरण मात्र से अयोध्या में 500 वर्षों की समस्या का समाधान हो गया था। उस दौरान हमने नारा दिया था जयकारा वीर बजरंगी, हर हर महादेव। अब इस नारे को लेकर समाज के हर वर्ग के बीच में जाएंगे। समग्र राष्ट्रवादी समाज पीएफआई के समर्थकों को धूल चटाने का कार्य करेगा। कांग्रेस व जेडीएस सरकारों ने प्रजा व कर्नाटक के लिए केवल पीएफआई को प्रोत्साहित किया। यह पार्टियां दंगे कराती थीं। डबल इंजन सरकार ही पीएफआई की कमर तोड़ सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि श्रृंगेरी पावन धाम है। आदि गुरु शंकराचार्य की पावन पीठ, अनेक देवी मंदिरों व ऋषि श्रृंगी का महत्वपूर्ण स्थल है। यहां सनातन आस्था का सम्मान करने वाला प्रत्याशी विजयी बनना चाहिए।

विकास को रोकना चाहती है कांग्रेस व जेडीएसः योगी (CM Yogi) 

सीएम योगी (CM Yogi) ने महालिगेंश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया, फिर पुत्तुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी आशा थिमप्पा के पक्ष में मंदिर से किले मैदान तक रोड शो किया। यह गढ़ श्रीराम चंद्र महाराज, योगी-योगी व बुलडोजर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि यूपी व कर्नाटक का संबंध उतना ही पुराना है, जितना मानव सभ्यता का इतिहास है। डबल इंजन की भाजपा सरकार आस्था का सम्मान तो कांग्रेस अपमान कर रही है। कांग्रेस ने पहले श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल किया था। उन लोगों ने कहा कि राम मिथक हैं, वास्तविक नहीं है।

दूसरे चरण का प्रचार समाप्त होने तक मुख्यमंत्री योगी के नाम होगा एक और रिकार्ड

सुप्रीम कोर्ट में भी कांग्रेस ने ऐसा एफिडेविट दाखिल किया था। आज कांग्रेस कहती है कि जब सत्ता में आएंगे तो बजरंग दल को बैन करेंगे और पीएफआई को मुक्त करेंगे। इसे कोई राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं कर सकता। कांग्रेस व जेडीएस बैरियर बनकर यहां के विकास को रोकना चाहती है। कर्नाटक वासियों को उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहिए। राष्ट्र के निर्माण के लिए टीम इंडिया के कैप्टन के रूप में पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़ा होने के लिए कर्नाटक में भाजपा सरकार आवश्यक है। आशा थिमप्पा भाजपा की सामान्य कार्यकर्ता हैं। उन्हें भारी बहुमत से विधानसभा में पहुंचाना है।

कर्नाटक में डबल इंजन सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करकला में उम्मीदवार वी. सुनील कुमार के पक्ष में अनंताश्याना सर्किल से गांधी मैदान तक रोड शो किया। यूपी के सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम के साधना धाम आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने आह्वान किया कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार को पुनः लाना है। आपका उत्साह इस बात को प्रमाणित करता है कि कर्नाटक में येदयुरप्पा के मार्गदर्शन व बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता। सीएम ने कहा कि भारत को आईटी स्किल के हब के रूप में कर्नाटक ने बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। कर्नाटक भारत के विकास के रूप में योगदान दे रहा है। आपने सदैव यहां राष्ट्रवाद का साथ दिया है। विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लाकर राष्ट्रवाद की ज्वाला को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत में रामराज्य की स्थापना के नए सूत्र का युगपात करेगा। सीएम ने कर्नाटकवासियों को 2024 में श्रीराम मंदिर निर्माण के उपरांत अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया।

कर्नाटक की जनता ने योगी (CM Yogi) को सिर आंखों पर बिठाया

बंटवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राजेश नाईक के लिए योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रोड शो निकाला। यहां काफी संख्या में कर्नाटक के आम नागरिक योगी आदित्यनाथ को देखने-सुनने उमड़े थे। खचाखच भरी सड़कों पर मोदी-योगी के खूब नारे लगे। भारत माता की जयकार गुंजायमान रही। पुल के ऊपर से महिलाओं ने सीएम योगी व कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की। भाजपा के झंडों से सड़कें पटी रहीं। रोड शो के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहे। वहीं योगी आदित्यनाथ ने भटकल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील बी नाईक को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।

Tags: cm yogiKarnataka assembly electionNational newsup cm yogiYogi News
Previous Post

बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Next Post

2025 के तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से विभाग सुनियोजित होकर करें कार्य: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Next Post
CM Dhami

2025 के तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से विभाग सुनियोजित होकर करें कार्य: धामी

यह भी पढ़ें

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दिखा एक्शन

27/10/2021
Marriage

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Mirchi Pakora

चाय के साथ लगाएं राजस्थानी तड़का, बनाएं ये तीखे-चटपटे पकोड़े

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version