Main Sliderउत्तर प्रदेशबलरामपुरराजनीति

सीएम योगी ने देवीपाटन में की पूजा, गायों को खिलाया चारा और गुड़

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चुनावी व्यस्तता के चलते करीब दो महीने बाद देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार की शाम जनसभा के बाद मंदिर पहुंचे और बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने मंदिर में पूजन अर्चन किया। मां पाटेश्वरी देवी की आरती उतारने के साथ ही पूजन किया। इसके बाद मंदिर की गौशाला का भ्रमण किया।

उन्होंने (CM Yogi) गायों को चारा खिलाने के साथ ही उनकी व्यवस्था को परखा। मंदिर प्रशासन को गर्मी को देखते हुए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री जब भी मंदिर आते हैं और रात्रि में विश्राम करते हैं तो गौसेवा उनकी दिनचर्या में रहता है। बृहस्पतिवार को भी वह गौशाला पहुंचे और गायों को चारा और गुड़ खिलाया।

इसके पूर्व उन्होंने माता रानी का पूजन कर फूल की माला अर्पित की और नमन करके आर्शीवाद मांगा। मंदिर से हेलीपैड के लिए निकले तो कुछ लोग खड़े हुए थे। उनका हाल पूछा और एक बच्ची भी खड़ी थी।

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में धनंजय सिंह ने किया जनसंवाद

सीएम (CM Yogi) ने बच्ची को दुलारते हुए एक चाकलेट दिया। इसके साथ ही सभी का अभिवादन करते हुए हेलीपैड पहुंचे और गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी मौजूद रहे।

श्रास्वती की सियासत में बड़ा संदेश दे गए योगी (CM Yogi) 

श्रावस्ती संसदीय व गैसड़ी विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान होना है। मतदान के पूर्व सीएम योगी ने एक तरफ जहां जनसभा कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, रात्रि विश्राम कर यह संदेश भी दिया कि यह उनका घर ही है। सुबह भले ही उन्होंने कोई राजनीतिक सभा या बैठक नहीं की, लेकिन इशारों- इशारों में राजनीतिक संदेश दिया जिससे लोगों में चर्चा भी रही। उनकी मौजूदगी से ही आम लोगों में परिवार के मुखिया के होने का एहसास होता रहा। इसका असर भी सियासी तौर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button