• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जासूसी कांड पर CM योगी बोले- जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेगासस जासूसी कांड को लेकर संसद के मॉनसून सत्र के पहले दो दिन हुए धमाकेदार हंगामे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई। उन्होने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत विपक्ष देश को अपमानित करने का काम कर रहा है। लेकिन विपक्ष की इस मंशा को जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना महामारी के दौरान विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही. संसद जनता के मुद्दों को उठाने का मंच है. कोशिश होती कि इस कोरोना काल में वैक्सीनेशन कैसे हो? इसे सामूहिक रूप से कैसे पूरा किया जाए, इस पर चर्चा कर समाधान निकाला जाता, लेकिन इसकी जगह विपक्ष देश को बदनाम करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो करती रही है, आज भी उन्हीं मंसूबों के साथ आगे बढ़ रही है। कोरोना काल में विपक्ष ने नकारात्मक राजनीति की है। लोगों को सम्बल देने की बजाय वातावरण ख़राब करने की कोशिश की गई।

सम्मानित पत्रकारजनों से संवाद… https://t.co/Zn52yWX3ES

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 20, 2021

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेगासस सॉफ्टवेयर को लेकर विपक्ष जो वातावरण बनाने की कोशिश कर रहा है, ये विपक्ष की कुत्सित मंशा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। जब एक साहसिक निर्णय संसद सत्र को लेकर किया जाता है, तब सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सनसनीखेज आरोप लगाया गया। यह राजनीति के गिरते स्तर को प्रदर्शित करता है। विपक्ष नकारात्मक भूमिका में अंतरराष्ट्रीय साजिश का शिकार हो रहा है. ये भारत को अस्थिर करने की चाल है।

सीएम योगी ने कहा कि ये पहली घटना नहीं है। 2020 के शुरू में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से ठीक पहले दिल्ली दंगा साजिश की वजह से हुआ था। कोरोना प्रबंधन को दुनियाभर के देश सराह रहे थे, लेकिन विपक्ष ऐसा माहौल बना रहा था जैसे सरकार सच्चाई से रू-ब-रू नहीं है। कई ऐसे मौके आए हैं जब देश में बड़ा आयोजन होता है, तब विपक्ष साजिश का शिकार होकर भारत के खिलाफ षड्यंत्र का हिस्सा बन जाता है।

मिशन रोजगार: CM योगी 6696 शिक्षकों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की मंशा पूरी नहीं होगी। जनता इसका जवाब देगी। राफेल जैसे मुद्दे को लेकर 2019 में माहौल खराब करने की कोशिश हुई, लेकिन तब जनता ने विपक्ष को जवाब दिया था। इस बार भी जनता ही जवाब देगी। कोरोना महामारी और जनता के मुद्दों पर संसद में चर्चा हो सकती थी, लेकिन विपक्ष ने संसद को शोरगुल करने का केंद्र बना दिया। सीएम योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर उन्हें मत और मजहब के साथ जोड़कर भड़काने और देश विरोधी काम करने के लिए विपक्ष सहयोग देता है। ये कोशिशें भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करेगी. तथ्यहीन और झूठे आरोप लगाकर देश के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करने का काम विपक्ष कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद आम नागरिक की आवाज को रखने की जगह है। संसद की परंपरा रही है कि मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के साथ नए मंत्रियों का परिचय संसद में कराया जाता है। इस बार अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों से आने वाले मंत्री का परिचय कराना विपक्ष को रास नहीं आया। शोरगुल का शिकार बनाकर संसद में लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindipegasus spywareUttar Pradesh NewsYogi Adityanathyogi adityanath press conference
Previous Post

कांग्रेस को झटका: प्रदेश अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने इस्तीफा दिया, आज भाजपा में होंगे शामिल

Next Post

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा पर कसा शिकंजा, 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी भेजा गया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पूजा घर के ऊपर-नीचे भूलकर भी न बनाएं ये जगहें, जानें वास्तु नियम

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
Raj Kundra

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा पर कसा शिकंजा, 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी भेजा गया

यह भी पढ़ें

त्यौहारों पर किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन और समागम न हों : शिवराज

14/08/2020
massive fire in ferry

घर में लगी भीषण आग में दादा-दादी और पोती की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

04/11/2021
CM Yogi

योगी सरकार ने प्रदेश की निराश्रित महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा

06/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version