• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का बड़ा ऐलान, कानपुर के हैलट में बनेगा यूपी का पहला ब्लैक फंगस सेंटर

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति, स्वास्थ्य
0
hallet hospital kanpur

hallet hospital kanpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के साथ बढ़ रहे ब्लैक फंगस के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैलट में प्रदेश का पहला ब्लैक फंगस सेंटर बनाने का आदेश कर दिया है। ब्लैक फंगस के कोविड रोगी और नॉन कोविड रोगी दोनों के लिए अलग-अलग वार्ड रहेगा। इसके साथ ही सेंटर में विशेषज्ञों के साथ दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

विशेषज्ञ इलाज के साथ शोध भी करेंगे, जिससे रोगियों को ठीक किया जा सके। केडीए सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में ब्लैक फंगस के मामले में अधिकारियों से फीड बैक लिया गया। प्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है।

अस्पतालों में इसके रोगी आने लगे हैं। मल्टी स्पेशिएलटी का रोग होने की वजह से हर अस्पताल में इलाज की सुविधा नहीं हो पा रही है। इस वजह से हैलट में ब्लैक फंगस सेंटर बनाने के आदेश किए गए हैं। नगर में ब्लैक फंगस के रोगी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासतौर पर वे रोगी जिनके इलाज में स्टेरॉयड चली है और उनका ब्लड शुगर लेवल हाई है उनमें ब्लैक फंगस की दिक्कत बढ़ रही है।

CM योगी का निर्देश, 1 जून से सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का होगा टीकाकरण

हैलट में इसके लिए अलग से वार्ड बनाना पड़ा है। इसके साथ ही जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्रबंधन ने विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी है। नगर के अलावा हैलट में दूसरे जिलों के भी ब्लैक फंगस के रोगी आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां सेंटर बन जाने से इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधन बढ़ेंगे। इससे रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा।

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि ब्लैक फंगस के रोगी आ रहे हैं। रोगियों के सैंपल पैथोलॉजी विभाग में बायोप्सी जांच के लिए भेजे जाते हैं। एक रोगी, जिसकी अभी आंख की सर्जरी हुई है, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि यह रोगी नॉन कोविड है। हैलट में कोविड और नॉन कोविड दोनों रोगी भर्ती हैं।

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

शासन ने ब्लैक फंगस की दवा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। लेकिन दवा खुले बाजार में नहीं मिल रही है। गाइडलाइन में मंडलायुक्त और अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के यहां पहले आवेदन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद सीएमओ के यहां से दवा निजी अस्पताल के रोगियों को उपलब्ध हो जाएगी। हैलट में भर्ती रोगियों के लिए 160 इंजेक्शन की व्यवस्था हो गई है।

Tags: black fungus in upcm yogihallet hospital kanpurkanpur news
Previous Post

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

Next Post

NH-30 पर खड़े हाईवा में घुसा तेज रफ्तार ट्राला, मौके पर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
accident

NH-30 पर खड़े हाईवा में घुसा तेज रफ्तार ट्राला, मौके पर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी के वकील की दबंगई, जजों को दी गाली

04/05/2022
Bigg Boss fame Jasmin Bhasin's bathroom dance went viral

बिग बॉस फेम जैस्मीन भसीन का बाथरूम डांस हुआ वायरल

30/04/2021
electronics

2025 तक 180 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version