• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्री अयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा: सीएम

Writer D by Writer D
23/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में राम मंदिर अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसे लेकर 25 नवंबर को भव्य समारोह के साथ मंदिर पर धर्मध्वजा फहराई जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को धन्यवाद देते हुए प्रदेशवासियों को पत्र लिखा है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने अपने पत्र में प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे मिलकर अयोध्या और पूरे उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान दें और नव-उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा:

“मेरे प्रिय प्रदेशवासियों,

25 नवंबर, 2025 (मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत् 2082) का दिन अयोध्या के लिए स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। धर्मध्वजा की स्थापना से अयोध्या वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगी। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अनुष्ठान केवल अतीत की पुनरावृत्ति नहीं है, बल्कि एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में किए जा रहे प्रत्येक कार्य में प्रभु श्रीराम के जीवन मूल्यों का प्रभाव दिखाई देता है। अयोध्या की महिमा को पुनः स्थापित करने में असंख्य संतों, रामभक्तों और वीरों का योगदान है।

Image

अयोध्या विजन 2047 का लक्ष्य आज तेजी से आकार ले रहा है। नई कनेक्टिविटी, आधुनिक आधारभूत संरचना, पर्यटन विकास, स्मार्ट सिटी और सोलर सिटी जैसे प्रयास अयोध्या को एक सस्टेनेबल, समावेशी और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए श्रीरामधाम तक पहुंच पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक हो गई है। अयोध्या अब विश्व मानचित्र पर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में चमक रही है। मेरा यह विश्वास है कि धर्मध्वजा की स्थापना प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग लेकर आएगी। आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रवाद के आदर्शों से प्रेरित होकर नव-उत्तर प्रदेश का निर्माण करें।”

धर्मध्वजा स्थापना समारोह में होंगे प्रधानमंत्री मोदी

सूत्रों के अनुसार, धर्मध्वजा स्थापना समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई राजनीतिक और धर्म-आध्यात्मिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। पीएम मोदी स्वयं श्रीराम मंदिर के शिखर पर पूजित धर्मध्वजा फहराएंगे।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से अयोध्या का वैश्विक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ जाएगा, और यह नगरी आधुनिक विकास और धार्मिक गौरव का संगम प्रस्तुत करेगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

नेक्स्ट वीक मोबाइल धमाल! भारत में लॉन्च होंगे ये 2 नए स्मार्टफोन्स

Next Post

दिल्ली की हवा हुई और भी खतरनाक, कई इलाकों में AQI 400 पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
Delhi AQI

दिल्ली की हवा हुई और भी खतरनाक, कई इलाकों में AQI 400 पार

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 14 को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

25/06/2021
कपिल देव Kapil Dev

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती

23/10/2020
suicide

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, डिप्रेशन की बीमारी से था ग्रस्त

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version