• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी का आदेश, निगरानी समितियां होंगी फिर से एक्टिव

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए निगरानी समितियों को एक बार फिर एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं। बदलते मौसम के चलते बढ़ने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर काम कर रही है।

राज्य सरकार जल जनित रोगों पर अंकुश लगाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही जमीनी स्तरर पर हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना काल की पहली और दूसरी लहर में उप्र में निगरानी समितियों ने अहम भूमिका निभाई है। इन सर्विलांस टीमों ने कोरोना काल में डोर टू डोर स्क्रीनिंग कर जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाला।

मुख्यमंत्री ने डेंगू, कॉलरा, डायरिया, मलेरिया समेत वायरल से प्रभावित प्रदेश के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत एटा, मैनपुरी और कासगंज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेज दी गई है। विशेषज्ञों की यह टीम स्थानीय चिकित्सक अपनी पैनी नजर सभी केसों पर रखेंगे। पर्वों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

निगरानी समितियों को एक्टिव करते हुए डोर टू डोर स्क्री नींग का काम शुरू होगा। निगरानी समितियां कोरोना संक्रमण के साथ ही डेंगू, कॉलरा, डायरिया, मलेरिया के लिए भी डोर टू डोर स्क्रीतनिंग करेंगी। इस वृहद् प्रदेशव्यापी सर्विलांस अभियान को तेजी से चलाया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान में प्रदेश में बुखार व संक्रमण के अन्य लक्षणों के मरीजों की पहचान भी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में अव्वल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

इस सर्विलांस कार्यक्रम में घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित और कोविड के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश में 73 हजार से अधिक निगरानी समितियां हैं।

अस्पतालों में किए गए विशेष प्रबंध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यिनाथ ने अधिकारियों और सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि डेंगू और जलजनित बीमारियों के मामलों को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सर्विलांस को बेहतर करते हुए हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का काम भी जारी रहेगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

कृष्ण जितने मीरा व सूर के हैं उतने ही रहीम व रसखान के : शिवपाल

Next Post

T-20 वर्ल्ड कप: कोहली की विराट पारी से भारत का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post

T-20 वर्ल्ड कप: कोहली की विराट पारी से भारत का चुनौतीपूर्ण स्कोर

यह भी पढ़ें

Himesh Reshammiya gave a gift to the contestants of Indian Idol 12, know what

हिमेश रेशमिया ने इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट को दिया तौहफा, जानिए क्या

22/06/2021
rape

मजहबी तालीम लेने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट कर किया घायल

27/08/2021
नाव पलटी

बस्ती : सरयू नदी में नाव पलटने से 10 व्यक्ति डूबे, सुरक्षित बचाए

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version