• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम युवा उद्यमी हुई सुपर हिट, 67 दिनों में हर रोज ढाई हजार से अधिक आवेदन

Writer D by Writer D
21/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yuva Udyami Yojna

CM Yuva Udyami Yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप यूपी के युवा अब जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बन रहे हैं। इसकी गवाही एमएसएमई विभाग के आंकड़े दे रहे हैं। यूपी दिवस पर 24 जनवरी को लांच मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM Yuva Udyami Yojna) सुपरहिट साबित हो रही है। स्वरोजगार के लिए अभियान के तहत महज 67 दिनों में रिकार्ड 2,07,158 से अधिक आवेदन मिले हैं। यानि स्वरोजगार के लिए हर रोज ढाई हजार से अधिक आवेदन युवाओं ने किए हैं।

सीएम योगी के मिशन रोजगार को एमएसएमई विभाग धरातल पर उतार रहा है। जिसका नतीजा है कि सीएम युवा अभियान (CM Yuva Udyami Yojna) के तहत एमएसएमई विभाग को मिले आवेदनों में से 1,66,522 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। जबकि 44,521 आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृत कर दिया है और 30,595 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन भी मिल गया है। 12 सौ करोड़ रुपए से अधिक के लोन वितरित किए गए हैं।

इस बारे में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार का कहना है कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (CM Yuva Udyami Yojna) सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम की मंशा के अनुरूप शासन स्तर से बैंकों के साथ नियमित समन्वय किया जा रहा है, ताकि फाइलें लंबित न रहें और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही, विभाग की ओर से तकनीकी प्रशिक्षण, मार्केटिंग सपोर्ट और मेंटरशिप आदि जैसी सहायक सेवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।

अगले कुछ महीनों में इस अभियान को और विस्तार: आलोक कुमार

सीएम योगी की “नए भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका” के विजन को साकार करने में यह योजना एक मजबूत कड़ी साबित हो रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक, युवा आज इस अभियान के माध्यम से खुद का उद्यम शुरू कर रहे हैं, जिससे रोजगार सृजन हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि अगले कुछ महीनों में इस अभियान को और विस्तार दिया जाए और 2025-26 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाए।

28,471 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिला लोन

01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक योजना के तहत निर्धारित 1 लाख के वार्षिक लक्ष्य की तुलना में 1,78,662 आवेदन मिले हैं। इसमें से 1,44,273 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिसमें से 40,492 को स्वीकृत हुए और 28,471 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन दिया गया। इस दौरान एमएसएमई विभाग की ओर से 113 करोड़ रुपये से अधिक की मार्जिन मनी स्वीकृत की गई, जो युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है।

22 दिन में साढ़े 28 हजार मिले आवेदन

एमएसएमई विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18 अप्रैल 2025 तक 28,496 आवेदन मिले। इनमें से 22,249 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जबकि 4,029 को स्वीकृति मिल चुकी है और 2,124 लाभार्थियों को धनराशि का वितरण हो चुका है। इस अल्प अवधि में ही करीब 09 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी स्वीकृत हुई, जो सरकार की तत्परता और युवाओं की भागीदारी दोनों को दर्शाता है।

Tags: CM Yuva Udyami Yojna
Previous Post

नकली व डबल गेम खेलने वालों से सावधान रहना होगा: भजनलाल शर्मा

Next Post

सीएम योगी की बेहतर कानून व्यवस्था के कारण यूपी बना उद्योगों की पहली पसंद

Writer D

Writer D

Related Posts

The Yogi government is giving a new direction to women's empowerment.
उत्तर प्रदेश

संवाद के जरिये योगी सरकार नारी सशक्तीकरण को दे रही नई दिशा

31/08/2026
Urban sanitation gains momentum under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शहरी स्वच्छता को मिली रफ्तार, अब तक बनाए गए 9 लाख से अधिक घरेलू शौचालय

31/08/2026
Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी की बेहतर कानून व्यवस्था के कारण यूपी बना उद्योगों की पहली पसंद

यह भी पढ़ें

MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जेल बदली की अर्जी कोर्ट ने की खारिज

06/01/2021
Dr. Rajesh Kumar

धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब

30/06/2025

CM पुष्कर ने शिव मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version