• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

Writer D by Writer D
01/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yuva Yojana

CM Yuva Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि स्वयं उद्यम स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें। इसी सोच के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। यह विजन आज जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है। लखीमपुर खीरी के सिविल लाइन्स निवासी उमंग शुक्ला ने योगी सरकार के इसी विजन को साकार कर दिखाया है। 

उमंग शुक्ला ने सरकारी योजना का लाभ लेकर अपनी आयल मिल स्थापित की। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से नवंबर 2025 में ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ (CM Yuva Yojana) के तहत 25 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को साकार करने का रास्ता खोला। उन्होंने सरसों के तेल का उद्योग शुरू किया और आज वे प्रतिदिन 10 से 15 क्विंटल सरसों की पेराई कर रहे हैं। उनके उद्योग में तैयार होने वाला तेल स्थानीय बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी बेचा जा रहा है। उनका यह उद्योग न केवल उनके लिए आय का स्रोत बना है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार का माध्यम बना है। उनके उद्योग में वर्तमान में 5 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वे हर महीने लगभग 500 से 600 लीटर सरसों तेल की बिक्री करते हैं। जिससे उन्हें कुल लागत के बाद लगभग 70 हजार रुपये मासिक शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मिल रहा बड़ा अवसर-

आज योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं हैं, बल्कि उनके भविष्य को भी सुरक्षित और उज्ज्वल बना रहीं हैं। ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ (CM Yuva Yojana) प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बनकर उभरी है। इस योजना के तहत युवाओं को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को वित्तीय सहायता और अन्य सहयोग प्रदान करना है|

इस योजना (CM Yuva Yojana) के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पात्र आवेदकों को विनिर्माण क्षेत्र में नए उद्योग लगाने के लिए अधिकतम ₹25 लाख तथा सेवा क्षेत्र आधारित व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक का ऋण दिया जाता है। इसका उपयोग प्लांट एवं मशीनरी, कच्चे माल के क्रय, कार्यशील पूंजी और अन्य सम्बंधित व्यय के लिए किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से पूर्ण जानकारी लेकर आवेदन कर सकता है।

Tags: CM Yuva Yojana
Previous Post

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

Next Post

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
CM Dhami

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Indigo

इंडिगो की फ्लाइट को फिर मिली बम की धमकी, मुंबई में की इमरजेंसी लैंडिंग

01/06/2024
CTET

CTET July 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

28/04/2023
Shardiya Navratri

नवरात्रि में कर लें ये 7 काम, आपके सारे संकट हो जाएंगे दूर

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version