• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CO की गाड़ी को घसीटते हुए ले गया टैंकर, गंभीर रूप से घायल

Writer D by Writer D
05/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
CO Jitendra Singh

CO Jitendra Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में सीओ की सरकारी बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में उनकी जान बच गई। दरअसल, सीओ की बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। फिर उसी में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गई। बाद में जब लोगो पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर टैंकर को रुकवाया गया और उसमें से कांच तोड़कर सीओ व उनके साथ चल रहे सिपाहियों को बाहर निकाला गया।

सीओ का नाम जितेंद्र सिंह और वो कुशीनगर जिले में पोस्टेड हैं। बीती शाम जितेंद्र सिंह अपने सरकारी वाहन (बोलेरो) से लखनऊ जा रहे थे। तभी बस्ती में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी बोलेरो टैंकर से टकराने के बाद दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में सीओ तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके साथ चल रहा एक कॉन्स्टेबल (चालक) और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज (खझौला) दिलीप सिंह नें वाहन को टैंकर के नीचे से निकलवाया। काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। फिर घायल सिपाहियों को अस्पताल भिजवाया गया। घटनास्थल पर घायल पुलिसवाले दर्द से कराह रहे थे। फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, दो मासूम समेत 6 की मौत

दरअसल, बस्ती जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नरियांव गांव के पास कुशीनगर तमकुहीराज क्षेत्राधिकारी (सीओ) का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया। टैंकर में टकराने से वाहन उसी में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटता रहा। हादसे में सीओ जितेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन कॉन्स्टेबल सहित एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज खझौला ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र की पुलिस के अनुसार, सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह सरकारी वाहन से लखनऊ जा रहे थे। अभी उनकी गाड़ी नारियांव गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई और गाड़ी उसी में फंस गई। टैंकर चालक सीओ की गाड़ी को घसीटते हुए घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर परसा हज्जाम चौराहे तक ले गया। जहां पर बस्ती पुलिस की सूझबूझ से किसी तरीके से टैंकर को रोका गया। फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सीओ को बाहर निकाला गया।

मामले में विनय चौहान (डिप्टी एसपी) ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सीओ जितेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए मगर वाहन चालक कॉन्स्टेबल गुलाम मोहम्मद और सिपाही दिव्यमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना में सरकारी वाहन छतिग्रस्त हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी पुलिस कर्मी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। शेष आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: accident newsbasti newsCO Jitendra Singhroad accidentup news
Previous Post

UP Budget: योगी सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस, गुणवत्तापूर्ण और इनोवेटिव स्टडीज के लिए उठाए कदम

Next Post

‘प्रचार में बच्चों का शामिल होने बर्दाश्त नहीं, चुनाव आयोग ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अब मरीजों को आरोग्यसेतु एप पर भी मिलेगी जांच रिपोर्ट, स्वयं सुरक्षित रख सकेंगे हेल्थ इलेक्ट्रानिक रिकार्ड

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Next Post
Election Commission

'प्रचार में बच्चों का शामिल होने बर्दाश्त नहीं, चुनाव आयोग ने जारी की सख्त गाइडलाइन

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

जल्द लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक समय

20/10/2023
Hariharpur

हरिहरपुर के सुर और साज को नई ऊंचाई पर ले जाएगी सरकार

02/07/2022
deadbody found

विदेशी महिला की संदिग्ध हालत में मौत, अमेरिकी दूतावास को दी जानकारी

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version